एसीबी के महानिदेशक ने बताया कि एसीबी भिवाड़ी को शिकायत मिली थी। इसमें परिवादी ने बताया कि 2017 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के लिए मिलने वाली राशि के लिए ग्राम पंचायत पालपुर में प्रार्थना पत्र लगाया था। जो 2023 में पास हो गया था। मकान के निर्माण के लिए मुझे ग्राम पंचायत सचिव की ओर से दो किस्त 15 हजार रुपए व 45 हजार रुपए की दिलवा दी गई।