राजसमंद

Rajsamand Panchayat Election 2026 Result Live: राजसमंद जिला परिषद 8 वार्डों में भाजपा, 3 में कांग्रेस आगे, 29 में से 11 के रुझान आए सामने

राजसमंद में जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के 190 वार्डों की मतगणना शुरू हो गई है। 464 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। दोपहर 2 बजे तक नतीजे आने की संभावना है।
3 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 11:31 AM IST
rajsamand panchayat election 2026
Rajsamand Panchayat Election 2026 Result Live

Rajsamand Panchayat Election 2026 Result Live: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तहत राजसमंद जिले में जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना के लिए 96 टेबलें लगाई गई हैं। जिला परिषद के 29 और पंचायत समिति सदस्यों के 161 निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 464 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने बोर्ड बनाने का दावा किया है। मतगणना के परिणाम सामने आने के बाद साफ हो जाएगा कि जिला परिषद और पंचायत समितियों में किस दल को बहुमत मिलता है।

पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो रही मतगणना

जिला परिषद के 29 वार्डों और जिले की सभी 9 पंचायत समितियों की मतगणना एक ही स्थान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो रही है। यहां कुल 96 टेबल निर्धारित की गई हैं। इनमें 9 रिटर्निंग अधिकारियों की टेबल और 87 ईवीएम मतगणना टेबल शामिल हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट और जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती की जा रही है। इसके बाद पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना कर वार्डवार परिणाम घोषित किए जाएंगे।

पंचायत समितिवार मतगणना के लिए टेबल और राउंड

आमेट में 10, भीम में 11, चारभुजा में 9, देलवाड़ा में 9, देवगढ़ में 9, खमनोर में 12, कुंभलगढ़ में 10, रेलमगरा में 12 और राजसमंद पंचायत समिति में 14 टेबलों पर मतगणना की व्यवस्था की गई है।

राउंड की बात करें तो राजसमंद में 12, रेलमगरा और कुंभलगढ़ में 11-11, देलवाड़ा में 9, चारभुजा में 10, खमनोर में 11 तथा देवगढ़, आमेट और भीम में 13-13 राउंड में मतगणना होगी।

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मतगणना परिसर में वैध पास के बिना प्रवेश प्रतिबंधित है। मोबाइल फोन से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर भी रोक लगाई गई है। पूरे परिसर की सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

प्रत्याशियों और गणन अभिकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग पुलिस लाइन परिसर में की गई है, जो मतगणना स्थल से करीब 500 मीटर दूर है। यहां से मतगणना स्थल तक पहुंचने के लिए जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क शटल बस की सुविधा दी गई है।

25 से 28 नवंबर तक होंगे बोर्ड के चुनाव

मतगणना के बाद जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर, उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर, पंचायत समिति प्रधान का चुनाव 27 नवंबर और उप प्रधान का चुनाव 28 नवंबर को होगा। इन चुनावों के बाद जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के नए बोर्ड का गठन होगा।

राजसमंद जिला परिषद – वार्डवार उम्मीदवार

वार्डआरक्षणउम्मीदवार का नामपार्टी
1अनारक्षितभेरू सिंहAAP
1अनारक्षितभोपाल सिंहभाजपा
1अनारक्षितलक्ष्मण लालकांग्रेस
2OBCसोहन सिंहकांग्रेस
2OBCसूरत सिंहभाजपा
3STवना रामBAP
3STदेवी लाल गमेतीभाजपा
3STचमना रामकांग्रेस
4STफूल चन्दकांग्रेस
4STदल्ला रामभाजपा
4STदिनेश कुमार भीलBAP
5OBCपप्पू लाल कीरAAP
5OBCगणेश सिंहभाजपा
5OBCभंवर सिंहकांग्रेस
6ST महिलानीमा गमेतीकांग्रेस
6ST महिलागुलाबी गमेतीभाजपा
7अनारक्षितगिरधारी चन्देलAAP
7अनारक्षितमदन सिंह चौहानभाजपा
7अनारक्षितप्रताप सिंह पंवारकांग्रेस
8STभेरूलालकांग्रेस
8STशिवनारायण भीलभाजपा
9ST महिलादुर्गाभाजपा
9ST महिलाउषा मीणाकांग्रेस
10OBC महिलानिहारिका रावकांग्रेस
10OBC महिलादुर्गा गुर्जरभाजपा
11SC महिलाकंचन बाईभाजपा
11SC महिलामोहिनी बैरवाकांग्रेस
11SC महिलासीमा कुमारीRLP
12OBCसुरेश गायरीRLP
12OBCअमर चन्द गाडरीकांग्रेस
12OBCअम्बा लाल कुमावतनिर्दलीय
12OBCप्रवीण टांकभाजपा
13SC महिलानिर्मलाभाजपा
13SC महिलाकाली देवीकांग्रेस
14अनारक्षितरतन लाल कुमावतनिर्दलीय
14अनारक्षितरामचन्द्रकांग्रेस
14अनारक्षितनरहरिदेवभाजपा
14अनारक्षितराम लालRLP
15अनारक्षित महिलासोसरभाजपा
15अनारक्षित महिलासीमा कुमावतनिर्दलीय
15अनारक्षित महिलासुन्दरकांग्रेस
16अनारक्षितगोविन्द नारायणकांग्रेस
16अनारक्षितगणेश लाल कुमावतनिर्दलीय
16अनारक्षितचन्द्रशेखरभाजपा
17अनारक्षितकर्णवीर सिंहभाजपा
17अनारक्षितजटा शंकर भाट्टAAP
17अनारक्षितसुन्दर लालकांग्रेस
18अनारक्षित महिलामहालक्ष्मीकांग्रेस
18अनारक्षित महिलाजसोदानिर्दलीय
18अनारक्षित महिलासफलता गुर्जरभाजपा
19अनारक्षित महिलानीलम कुँवरभाजपा
19अनारक्षित महिलानिरमा तेलीकांग्रेस
19अनारक्षित महिलाउमा कुमावतनिर्दलीय
20अनारक्षितसोहन लाल कुमावतनिर्दलीय
20अनारक्षितउदय लाल जाटRLP
20अनारक्षितविनोद रेगरBSP
20अनारक्षितभारत सिंह चौहानकांग्रेस
20अनारक्षितविक्रम सिंहभाजपा
21SCअनिलभाजपा
21SCरमेश कुमार रैगरBSP
21SCमुकेश रेगरकांग्रेस
22अनारक्षित महिलाराधा कुमावतनिर्दलीय
22अनारक्षित महिलाआशा कुंवरकांग्रेस
22अनारक्षित महिलाघीसी देवीभाजपा
23अनारक्षित महिलामोनिका देओलभाजपा
23अनारक्षित महिलाहविया कंवरकांग्रेस
24SCमहेन्द्र कुमारकांग्रेस
24SCविरेन्द्र कुमारभाजपा
25अनारक्षित महिलाचन्द्राभाजपा
25अनारक्षित महिलामीरा देवीकांग्रेस
26OBC महिलागीताकांग्रेस
26OBC महिलालाडू देवीभाजपा
27अनारक्षित महिलाकंचन देवीभाजपा
27अनारक्षित महिलानैनू देवीकांग्रेस
27अनारक्षित महिलादेवीनिर्दलीय
28अनारक्षित महिलाशीला देवीकांग्रेस
28अनारक्षित महिलानिर्मला कंवरभाजपा
29अनारक्षितकालू सिंहभाजपा
29अनारक्षितउदय सिंहकांग्रेस

राजसमंद जिले की 9 पंचायत समितियां

क्र.पंचायत समितिवार्डउम्मीदवार
1आमेट1741
2भीम1944
3चारभुजा गढ़बोर1531
4देलवाड़ा1534
5देवगढ़1535
6खमनोर1945
7कुंभलगढ़1543
8राजसमंद2558
9रेलमगरा2155
कुल9 समितियां161386

आमेट पंचायत समिति – वार्डवार उम्मीदवार

वार्डआरक्षणउम्मीदवार का नामपार्टी
1सामान्यमहेंद्र सिंहभाजपा
1सामान्यचन्द्रिका कँवरकांग्रेस
2STलक्ष्मण लाल भीलकांग्रेस
2STकालूभाजपा
2STसीताराम भीलनिर्दलीय
3सामान्यकान सिंहनिर्दलीय
3सामान्यशम्भू सिंहभाजपा
3सामान्यइंद्र सिंहकांग्रेस
4सामान्य महिलाकंचन गुर्जरकांग्रेस
4सामान्य महिलामीठू कँवरभाजपा
5SCअम्बा लालभाजपा
5SCविनोद कुमार रैगरकांग्रेस
6ST महिलाश्यामू देवी भीलकांग्रेस
6ST महिलादुर्गा भीलभाजपा
7OBC महिलाकमलाभाजपा
7OBC महिलाशांता देवीकांग्रेस
8OBCशिव लाल जाटकांग्रेस
8OBCसुरेश चंद्रभाजपा
9सामान्यप्रतिभा कुमावतनिर्दलीय
9सामान्यप्रह्लादBSP
9सामान्यज्योतिभाजपा
9सामान्यगणेश कँवरकांग्रेस
10SC महिलाकंचन देवी रेगरकांग्रेस
10SC महिलातुलसी बाईभाजपा
11सामान्य महिलापिन्टू कँवरभाजपा
11सामान्य महिलालाड कँवर उर्फ लाडुकांग्रेस
12OBCहरदेवनिर्दलीय
12OBCराम लाल गुर्जरकांग्रेस
12OBCचुन्नी लालभाजपा
13सामान्य महिलाकंचन कँवरभाजपा
13सामान्य महिलाराधा पालीवालकांग्रेस
14सामान्य महिलामेमा गुर्जरकांग्रेस
14सामान्य महिलागोटी देवीभाजपा
15सामान्यभगवान सिंहभाजपा
15सामान्यसुखदेवकांग्रेस
16सामान्य महिलाशिवानी कुमावतनिर्दलीय
16सामान्य महिलामतरा कुँवर भाटीभाजपा
16सामान्य महिलाटमा कंवरकांग्रेस
17SCप्रकाशकांग्रेस
17SCसत्यप्रकाश सालवीभाजपा
17SCभंवर लालनिर्दलीय

भीम पंचायत समिति – वार्डवार उम्मीदवार

वार्डआरक्षणउम्मीदवार का नामपार्टी
1सामान्य महिलाशांतिभाजपा
1सामान्य महिलाममता देवीकांग्रेस
2सामान्यराम सिंहकांग्रेस
2सामान्यनरेन्द्र सिंहभाजपा
3सामान्य महिलाज्योत्सना चौहानभाजपा
3सामान्य महिलाकन्या चौहानकांग्रेस
3सामान्य महिलामंजूनिर्दलीय
4SCराम लालकांग्रेस
4SCनारायण लालभाजपा
5सामान्यपन्ना सिंहभाजपा
5सामान्यमहेंद्र सिंहकांग्रेस
6सामान्य महिलाउदी कंवरकांग्रेस
6सामान्य महिलाललिता कुमारीभाजपा
7सामान्य महिलासंतोष देवीभाजपा
7सामान्य महिलाइन्द्रा देवीकांग्रेस
7सामान्य महिलामीना कुमारीनिर्दलीय
8सामान्य महिलासन्तोष देवीनिर्दलीय
8सामान्य महिलाशान्तिकांग्रेस
8सामान्य महिलापुष्पा कंवरभाजपा
9OBCमहावीर सिंहभाजपा
9OBCप्रभु सिंहकांग्रेस
10सामान्यकिशोर सिंहकांग्रेस
10सामान्यनरेन्द्र सिंहभाजपा
10सामान्यहुकमा रामनिर्दलीय
10सामान्यमिठा सिंहनिर्दलीय
11OBCजमनाभाजपा
11OBCलक्ष्मण सिंहकांग्रेस
12SC महिलायशोदा देवीभाजपा
12SC महिलाकमला देवीकांग्रेस
13OBC महिलागीता देवीभाजपा
13OBC महिलासोहनीकांग्रेस
14सामान्यदशरथ सिंहकांग्रेस
14सामान्यरामकिशन सिंहभाजपा
15सामान्य महिलाशीला देवीभाजपा
15सामान्य महिलासंतोषकांग्रेस
16सामान्य महिलासगुना सिंहकांग्रेस
16सामान्य महिलासुनीता देवीभाजपा
17सामान्यडाऊ सिंहभाजपा
17सामान्यमोहन सिंहनिर्दलीय
17सामान्यअभिषेक सिंहकांग्रेस
18सामान्यनारायण सिंहकांग्रेस
18सामान्यसुरेन्द्र सिंहभाजपा
19सामान्यबसन्ता देवीभाजपा
19सामान्यसपना कुमारीकांग्रेस

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 जिला स्तर (District-wise) परिणाम देखें।