राजसमंद

राजस्थान में यहां अंधड़ के प्रकोप से लाखों का नुकसान, 409 पोल ध्वस्त, 28 ट्रांसफार्मर फुंके, 279 गांवों में बिजली प्रभावित

राजस्थान में यहां अंधड़ के प्रकोप से लाखों का नुकसान, 409 पोल ध्वस्त, 28 ट्रांसफार्मर फुंके, 279 गांवों में बिजली प्रभावित
2 min read
Apr 17, 2019
Feature image

राजसमंद।

राजस्थान में बीते 24 घंटो में बिगड़े मौसम ( weather effect in Rajasthan ) के हालात के बाद प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पूरे प्रदेश में मौसम की तबाही के चलते 25 लोगों की मौत हो गई वहीं किसानों की फसलों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। मौसम के इस प्रकोप का परिणाम बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला।

राजसमंद ( weather in rajsamand ) जिले में आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 409 विद्युत पोल धराशाही हो गए, जबकि 28 ट्रांसफार्मर जल गए। इससे 279 गांवों में बिजली प्रभावित हो गई। इसके चलते विद्युत निगम को लाखों रुपए की चपत लग गई। इससे निगम को करीब 35 लाख तक का नुकसान हुआ है।

विद्युत निगम अधीक्षण अभियंता बनवीर सिंह शेखावत ने बताया कि 33/11 केवी के 103 जीएसएस के अंतर्गत 524 गांव जुड़े हुए हैं। आकाशीय बिजली गिरने से 28 विद्युत ट्रांसफार्मर फट व जल गए। इससे करीब 14 लाख रुपए की चपत लगी। इसी तरह 409 विद्युत पोल भी टूट गए व गिर गए। इससे करीब बीस लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है।

इसी के चलते 279 विद्युत लाइनों की आपूर्ति ठप हो गई, जिसमें से बुधवार शाम तक करीब 230 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जबकि अन्य लाइनों में ट्रांसफार्मर सरीखे बड़े कार्य होने की वजह से कुछ गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। शेखावत ने बताया कि बुधवार शाम तक नब्बे फीसदी विद्युत लाइनें सुधार दी गई। कुछ कार्य लंबित रह गया, जिसे गुरुवार तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

मौसम से जुडी अन्य खबरों के लिए यहां Click करें..

Updated on:
17 Apr 2019 09:58 pm
Published on:
17 Apr 2019 09:58 pm