रामपुर

इस सीट पर उपचुनाव के लिए Akhilesh Yadav नहीं बल्कि सपा के यह दिग्‍गज तय करेंगे उम्‍मीदवार

Highlights 9 सितंबर को रामपुर पहुंच रहे हैं सपा अध्‍यक्ष Akhilesh Yadav Azam Khan से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव उपचुनाव के लेकर उम्‍मीदवार को लेकर हो सकती है चर्चा
less than 1 minute read
Sep 08, 2019
akhilesh_yadav.jpg

रामपुर। समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) का 9 सितंबर 2019 यानी सोमवार को रामपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। वह वहां पर आजम खान ( Azam Khan ) से मिलने के लिए जा रहे हैं। उनके इस कार्यक्रम को रामपुर ( Rampur ) विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

13 विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव

उत्‍तर प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसमें रामपुर भी शामिल है। यहां से आजम खान नौ बार विधायक रह चुके हैं। फिलहाल वह मुश्किलों में घिरे हुए हैं। उन पर अब तक करीब 80 केस दर्ज हो चुके हैं। रामपुर से सपा के उम्‍मीदवार का फैसला भी आजम खान ही लेते हैं। उनके बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम खान ने गुरुवार को हुई बैठक में कहा भी था कि उपचुनाव में उम्‍मीदवार का फैसला आजम खान करेंगे।

इनके नाम चल रहे हैं चर्चा में

रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की पत्‍नी डिंपल यादव का नाम भी चर्चा में है। उनके अलावा सपा सांसद आजम खान के बेटे आदिब और बड़ी बहू का नाम भी राजनीतिक गलियारों में है। माना जा रहा है क‍ि 9 सितंबर को रामपुर में आजम खान और अखिलेश यादव की वार्ता में उपचुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। इसमें उम्‍मीदवार का नाम फाइनल होने की बात कही जा रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Published on:
08 Sept 2019 01:07 pm