रामपुर

सपा नेता आजम खान ने खुद को बताया दानव, जया प्रदा के लिए कह दी बड़ी बात, देखें वीडियो-

रामपुर लोक सभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान आजम खान ने जया प्रदा आैर भाजपा पर बोला बड़ा हमला
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2019, 12:14 PM IST
Azam khan
सपा नेता आजम खान ने खुद को बताया दानव, जया प्रदा के लिए कह दी बड़ी बात, देखें वीडियो-

रामपुर. लोकसभा चुनाव में रामपुर हाॅट सीट पर सपा प्रत्याशी आजम खान और भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। जया प्रदा जहां आजम खान पर लगातार जुबानी हमले कर रही हैं तो वहीं आजम खान ने भी जया प्रदा पर शब्दों के तीर छोड़े हैं। आजम खान ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी जब दिल्ली से रामपुर आई तो कहा था कि मैं रामपुर के दानव का वध करूंगी। मैं दानव हूं, मेरा वध होगा। भारतीय जनता पार्टी ने मेरा वध करने के लिए उन्हें यहां भेजा है। भाजपा मेरी हत्या कराना चाहती है।

दरअसल, सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए जया प्रदा समेत जिले के तीन अधिकारियों पर फिर से बेहद गंभीर आरोप लगाए है। आजम खान ने कहा कि अब रामपुर का चुनाव बहुत ही खतरनाक हो चला है। रामपुर में तीन अधिकारी मुझे चुनाव हराने और मेरी हत्या करने के लिए भेजे गए हैं। योगी आैर मोदी सरकार मेरे पीछे पड़ गर्इ है।

इस दौरान आजम खान ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कड़े शब्दों मे कहा कि यहां कि सभी सड़कों पर मेरे नाम का पत्थर लगा है। अगर कोई साबित कर दे कि मैंने सड़क नहीं बनवाई है तो मैं चुनाव लड़ने से पहले अपना नाम वापस ले लूंगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि उर्दू गेट को खूनी दरवाजा बन गया। सपा के कद्दावर नेता आजम खान यहीं नहीं रूके उन्होंने जिला प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि इन अफसरानों ने मेरी यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी का कनेक्शन भी काट दिया। मेरे बच्चों को प्यासा मार दिया। ईश्वर करें उनके बच्चे भी प्यासे ही मरें।

Published on: