मंच पर आजम खान का बिगड़ा संतुलन लड़खड़ा कर गिरने से बचे सपा नेता रैली में आए युवाओं से मिलाया हाथ
रामपुर। नेता अपने चुनावी अभियान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वहीं पश्चिमी यूपी के रामपुर में बीजेपी और गठबंधन उम्मीदवार के बीच मुकाबला काफी कड़ा है। ऐसे में गठबंधन की ओर से सपा उम्मीदवार आजम खान काफी जनसभा कर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। इस बीच रामपुर में एक जनसभा के दौरान अचानक आजम खान लड़खड़ा कर गिरने लगे।
दरअसल सपा के सीनियर नेता आज़म खान जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे। जहां भारी संख्या में लोगों के पहुंचने पर काफी गदगद नजर आए। इस दौरान उन्होंने रैली में आए युवओं से हाथ भी मिलाया। लेकिन इस दौरान अचानक आजम खान मंच पर लड़खड़ा गए। हालाकि गनीमत रही कि उनके सुरक्षाबलों ने उन्हें गिरने से बचा लिया। लेकिन आज़म खान युवाओं से हाथ मिलाते रहे। इस दौरान आजम खान ने बीजेपी और जया प्रदा पर भी जमकर निशाना साधा।