
VIDEO: आजम खान का सनसनीखेज बयान, कहा- ये मेरी हत्या करना चाहते हैं, रामपुर का चुनाव है सबसे खतरनाक
रामपुर। रामपुर में एक ओर आजम खान तो दूसरी ओर जया प्रदा। दोनों नेता एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। तो वहीं आजम खान ने एक बार फिर जया प्रदा पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली से रामपुर के लिए आई तो बोली कि में रामपुर के राक्षस का वध करूंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारती जनता पार्टी मेरी हत्या करना चाहती है।
ये भी पढ़ें : कमल-कमल हुआ पुराना, बीजेपी नेता का नया रैप वायरल
दरअसल सपा के सीनियर नेता आज़म खान जनसभा को सम्बोधित करते हुए इतने आक्रमक हो गए कि उन्होंने अपने जिले के तीन अधिकारियों पर बेहद गंभीर आरोप लगा दिए। आज़म खान ने कहा कि रामपुर का चुनाव बहुत खतरनाक है। रामपुर के तीन अधिकारी यहां मुझे चुनाव हराने और मेरी हत्त्या कराने आये हैं। यहां पर मेरे सारे लाइसेंस खारिज हो गए। मैं खाली हाथ हूं, योगी सरकार मोदी सरकार मेरे पीछे पड़ी है। तय कर लो आप कहां तक बेईमानी करेंगे या कहां तक मशीनों के साथ छेड़छाड़ करेंगे। लेकिन भाइयों आप साइकिल बाले बटन को दबाकर मतदान जरूर करें।
आज़म खान ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कड़े शब्दों मे कहा कि यहां जो सड़कें बनी उस पर मेरे नाम का पत्थर लगा है। अगर कोई एक सड़क भी साबित कर दे इस इलाके में मैंने यह सड़क नहीं बनवाई है तो मैं चुनाव लड़ने से पहले अपना नाम वापस ले लूंगा। यहां पर बनी हर सड़क मेरे नाम से बनी। इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि उर्दू गेट को खूनी दरवाजा बना दिया। अपने संबोधन में आजम खान ने जिले के तीन अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए।
सपा के कद्दावर नेता आजम खान यहीं नहीं रूके जिला प्रशासन पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि इन अफसरानों ने मेरी यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी का कनेक्शन ही काट दिया । उन्हें प्यासा मार दिया। ईश्वर करें उनके बच्चे भी प्यासे मरें।
Updated on:
8 Apr 2019, 11:52 AM IST
Published on:
8 Apr 2019, 11:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.