रामपुर

Video: रोते हुए जया प्रदा ने साड़ी का पल्‍लू फैलाकर मांगे वोट

बुधवार को नामांकन करने के बाद जनसभा को किया संबोधित कहा- भाई होकर आपने मुझे कितने बदशब्‍द कहे हैं, मुझे पता है बोलीं- मुझ पर उस दिन तेजाब से हमला करने का सोचा गया था
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2019, 1:07 PM IST
jaya prada
Video: जया प्रदा ने मायावती को लेकर दिया बड़ा बयान

रामपुर। भाजपा उम्‍मीदवार व फिल्‍म अभिनेत्री जयाप्रदा ने बुधवार को नामांकन भरने के बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने आजम खान का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्‍होंने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। संबोधन के अंत में जया प्रदा ने साड़ी के पल्लू की झोली बनाकर जनता से वोट मांगे। जनसभा के दौरान जया प्रदा की आंखों से आंसू बहते रहे। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने 'बहन जया प्रदा तुम संघर्ष करो, हम आपके साथ हैं', वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए।

आजम खान पर साधा निशाना

जनसभा में जया प्रदा ने आजम खान का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, 2004 से मंत्री जी मुझे यहां लेकर आए थे। क्‍या उनको मालूम नहीं है कि मैं सिनेमा में काम करने वाली हूं। मैंने जिन फिल्‍मों में काम किया है, क्‍या आप लोगों ने नहीं देखी हैं। उन्‍होंने नहीं देखी है। वह इसीलिए मुझे मुंबई से लेकर आए हैं। क्‍या पता नहीं है कि मैं नाचने वाली हूं। राखी का जो महत्‍व है, आप पहचान नहीं पाए हो। भाई होकर आपने मुझे कितने बदशब्‍द कहे हैं, मुझे पता है। फिर भी मैंने 2009 में आपके बीच में आकर काम किया। आपके विकास के लिए मैंने कितना जुल्‍म सहा है। यह आपको मालूम है।

अखिलेश पर भी बोला हमला

उन्‍होंने कहा, इससे पहले 2009 में मुझे रहने के लिए मुरादाबाद जाना पड़ता था। मैं रामपुर नहीं छोड़ना चाहती थी। गरीब लोगों को बात नहीं करने दी जाती थी। मुझ पर उस दिन तेजाब से हमला करने का सोचा गया था। सपा में थी लेकिन अखिलेश यादव ने कोई सपोर्ट नहीं किया था। अब मायावती से गठबंधन किया है। मयावती पर तरस आता है। वह कद्दावर नेता हैं लेकिन मोदी को हराने के लिए अखिलेश से जुड़ना पड़ा।

मोदी की तारीफ की

जया प्रदा ने कहा, पहली बार मुझे वह ताकत मिली है। पूरी भाजपा मेरे साथ है। मैं पहले जैसा रोना नहीं चाहती हूं। मैं हंसना चाहती हूं। मुझे जीने का हक है। मैं जीकर आपकी सेवा करूंगी। इस बात को लेकर गर्व महसूस करती हूं। प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं का सम्‍मान करते हैं।

Updated on:
4 Apr 2019, 1:07 PM IST
Published on: