रामपुर

जया प्रदा ने खोला राज, इस वजह से हुई थी आजम खान से लड़ाई

भाजपा उम्‍मीदवार जोर-शोर से लगी हुई हैं अपने चुनाव प्रचार में जनसंपर्क के दौरान सपा नेता आजम खान पर जमकर निशाना रामपुर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को होगा मतदान

2 min read
Apr 10, 2019
जया प्रदा ने खोला राज, इस वजह से हुई थी आजम खान से लड़ाई

रामपुर। भाजपा उम्‍मीदवार व फिल्‍म अभिनेत्री जया प्रदा अपने चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लगी हुई हैं। मंगलवार को भी उन्‍होंने धुआंधार प्रचार किया। बुधवार को भी उनका काफी व्‍यस्‍त कार्यक्रम है। मंगलवार को जया प्रदा ने शाहबाद क्षेत्र के गांवों में जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्‍हें देखने के लिए काफी लोग जुटे।

उपलब्धियां गिनाईं

शाहबाद क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उन्‍होंने सपा नेता आजम खान पर जमकर निशाना। उन्‍होंने कहा, मैंने गरीबों के लिए काम किया। किसानों के लिए काम किया। आजम खान से मेरी लड़ाई इसलिए है क्‍योंकि उन्‍होंने सत्‍ता में रहते हुए आप लोगों के साथ नाइंसाफी की है। उन्‍होंने आप पर काफी जुल्‍म किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कोई काम नहीं किया। जनसंपर्क के दौरान जया प्रदा ने कहा, हमने कभी बदले की भावना से काम नहीं किया है। हमेशा महिलाओं को सम्‍मान दिया है। मैं वहीं जया प्रदा हूं। जो 2004 और 2009 में थी। मैं 'सबका साथ, सबका विकास' के लिए काम करना चाहती हूं। मैं किसी के साथ बदले की भावना के साथ काम नहीं करती हूं। मैंने जो भी विकास कार्य किया, वह सभी धर्मों के लिए किया है।

दोनों की दुश्‍मनी है जग जाहिर

आपको बता दें कि रामपुर लोकसभा सीट से आजम खान गठबंधन के उम्‍मीदवार हैं। वहीं, जया प्रदा को भाजपा ने पार्टी में शामिल कर यहां से टिकट दिया है। जया प्रदा और आजम खान की दुश्‍मनी जग जाहिर है। उन्‍होंने आजम खान पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इस सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Published on:
10 Apr 2019 12:20 pm
Also Read
View All