30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: रोड शो के दौरान मंदिर में नहीं गईं प्रियंका गांधी वाड्रा, इमरान मसूद ने बताई बड़ी वजह

प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बिजनौर और सहारनपुर में किया रोड शो नाराज लोगों ने लगाए 'माेदी शेर है', 'प्रधानमंत्री शेर है', 'राहुल गांधी चाेर है' के नारे प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो खत्‍म होने के बाद कहा, हमें उम्‍मीद है कि हम जीतेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 10 Apr 2019, 9:47 AM IST

priyanka gandhi

Video: रोड शो के दौरान मंदिर में नहीं गईं प्रियंका गांधी वाड्रा, इमरान मसूद ने बताई बड़ी वजह

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के प्रथम चरण के चुनाव प्रचार का मंगलवार को आखिरी द‍िन था। इसको देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिजनौर और सहारनपुर में रोड शो किया। सहारनपुर में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा प्राचीन जैन मंदिर के सामने से निकल गईं लेकिन रुकी नहीं। इससे वहां उनके स्‍वागत में खड़े लोग नाराज हो गए और 'मोदी शेर है' के नारे लगाने लगे।

यह भी पढ़ें: इमरान मसूद के लिए प्रियंका गांधी ने किया सहारनपुर में राेड शाे, देंखे वीडियाे

इमरान मसूद के समर्थन में किया रोड शो

मंगलवार को कांग्रेस महासचिव सहारनपुर के पार्टी उम्‍मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो करने गई थीं। उनके रोड शो में काफी भीड़ भी दिखी। रूट में प्राचीन जैन मंदिर भी पड़ता है। जब वहां से रोड शो निकला तो प्रियंका गांधी वाड्रा मंदिर में दर्शन करने नहीं गईं। जबक‍ि वहां उनके स्‍वागत के लिए जैन समाज के काफी लोग खड़े थे। प्रियंका गांधी वाड्रा के न रुकने से वे नाराज हो गए। इसके बाद उन्‍होंने 'माेदी शेर है', 'प्रधानमंत्री शेर है', 'राहुल गांधी चाेर है' के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह देखकर प्रियंका कुछ देर के लिए सकपकाईं और फिर आगे चली गईं।

यह भी पढ़ें:प्रियंका गांधी वाड्रा ने सुरक्षा घेरा तोड़ लोगों के साथ ली सेल्फी- देखें वीडियो

इमरान मसूद ने दी सफाई

इस बारे में जैन समाज के अध्यक्ष राजेश का कहना है क‍ि कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ही फाेन पर मंदिर दर्शन की इच्‍छा जताई थी। इसके बावजूद वह नहीं आईं। वहीं, उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने सफाई देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंदिर में जाने की इच्छा जताई थी लेकिन भीड़ ज्‍यादा होने के कारण एसपीजी ने उन्हे गाड़ी से उतरने नहीं दिया। इसके अलावा समय भी कम था।

यह भी पढ़ें:Video: डीएम ने खोला बड़ा राज, बताया- क्‍यों नहीं मिली प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो को अनुमति

प्रियंका ने की अपील

उधर, प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो खत्‍म होने के बाद कहा, हमें उम्‍मीद है कि हम जीतेंगे। लोगों में भाजपा के प्रति काफी गुस्‍सा है। मैं जनता से निवेदन करती हूं कि वे हमारे उम्‍मीदवार को वोट करें, जिससे हम भारी मतों से जीतें।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .