30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इमरान मसूद के लिए प्रियंका गांधी ने किया सहारनपुर में राेड शाे, देंखे वीडियाे

- सहारनपुर में प्रियंका गंधी ने किया इमरान मसूद के लिए राेड शाे - राेड शाे में उमड़ी भीड़ काे देखकर प्रियंगा गांधी ने ताेड़ा प्राेटाेकॉल - देखिए प्रियंका गंधी के राेड शाे की वीडियाे और फाेटाे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 9 Apr 2019, 7:27 PM IST

saharanpur

priyanka gandhi

सहारनपुर। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राेड-शाे करने सहारनपुर पहुंची प्रियंका गांधी ने अपार भीड़ काे देखकर प्राेटाेकॉल तक ताेड़ दिया। भीड़ में युवाओं ने जब प्रियंका गांधी से सेल्फी के लिए कहा ताे प्रियंका ने बिना किसी झिझक के युवाओं से उनके माेबाइल फाेन ले लिए और फिर खुद ही सेल्फी लेती हुई दिखाई दी। राेड शाे के खत्म हाेने के बाद लाेग यह कहते हुए दिखाई दे कि, प्रियंका के राेड शाे ने हुए इस राेड शाे ने इमरान मसूद काे मजबूती दी है। दरअसल कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के समर्थन में साेमवार काे गांधी पार्क मैदान में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रैली हाेनी थी। माैसम खराब हाेने की वजह से यह रैली नहीं हाे पाई थी। इस रैली के नहीं हाे पाने की वजह से रैली में बड़ी संख्या में आए समर्थक मायूस हाेकर वापस लाैटे थे। मतदान से ठीक पहले रैली के अचानक रद्द हाेने से मायूस हाेकर लाैटे समर्थकाें काे देखकर यह लग रहा था कि कांग्रेस काे सहारनपुर सीट पर झटका लग सकता है लेकिन मंगलवार काे प्रियंका वाड्रा गांधी ने रैली करके इमरान मसूद काे फिर से मजबूत कर दिया। राेड शाे में आए समर्थक यह कहते हुए सुने गए कि जाे मायूसी समर्थकाें में साेमवार काे आई थी उससे कहीं अधिक उत्साह अब वाेटर काे प्रियंका गांधी दे गई।

इमरान मसूद के समर्थन में पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने सुरक्षा घेरा तोड़ लोगों के साथ ली सेल्फी- देखें वीडियो

राेड शाे के साथ खत्म हुआ प्रथम चरण का प्रचार

उत्तर प्रदेश की प्रथम लाेकसभा सीट सहारनपुर पर इमरान मसूद के समर्थन में हुए राेड शाे के साथ ही सहारनपुर समेत प्रथम चरण की सभी सीटाें पर चुनाव प्रचार खत्म हाे गया।