
'भाजपा से हाथ मिला सकती हैं मायावती'
ग्रेटर नोएडा। लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण का मतदान गुरुवार यानी 11 अप्रैल को होगा। इस वजह से मंगलवार शाम से चुनाव प्रचार अब थम गया है। अब प्रत्याशी लोगों के धर पर दस्तक देकर वोट देकर मांग रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर भी 11 अप्रैल को मतदान होगा। इसे देखते हुए मंगलवार को सभी दलों के उम्मीदवारों ने प्रचार में पूरा जोर लगा दिया।
दादरी में हुई सभा
मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर से प्रगातिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह चुनाव प्रचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कई क्षेत्रों में पहुंचे। दादरी में आयोजित एक सभा में उन्होंने बसपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद बसपा प्रमुख मायावती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिला सकती हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार ने खेला युवा कार्ड
वहीं, गठबंधन के उम्मीदवार सतवीर नागर ने भी लोगों से समर्थन देने की अपील की। बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सतवीर नागर के लिए सपा एमएलसी राकेश यादव ने होशियारपुर, सौरखा, सर्फाबाद, पर्थला, गढ़ी, बसई, बहलोलपुर, चोटपुर कॉलोनी में प्रचार किया। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अरविंद सिंह ने भी प्रचार के आखिरी दिन कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने नुक्कड़ सभाओं के जरिए लोगों से मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने युवा कार्ड भी फेंका। कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि एक युवा होने के नाते उनके अंदर वह साहस है, जो देश का भविष्य बदल सकता है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
Updated on:
10 Apr 2019, 10:49 AM IST
Published on:
10 Apr 2019, 10:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.