रामपुर

Rampur Upchunav: Jaya Prada ने Azam Khan खान पर तंज कसते गाया यह गाना- देखें वीडियो

Highlights पूर्व सांसद जया प्रदा ने 15 साल बाद गाया राजनीति के मंच से गाना भाजपा ने 'महिला सम्मेलन' कार्यक्रम का किया था आयोजन कहा- अब चुप रहने से काम नहीं चलेगा

2 min read
Sep 28, 2019
vlcsnap-2019-09-28-09h02m11s212.png

रामपुर। पूर्व सांसद जया प्रदा ने शुक्रवार को 15 साल बाद राजनीति के मंच से गाना गाया। इस गाने से उन्होंने अपने राजनीतिक दुश्मन आजम खान पर तंज कसा। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को समाज में बराबरी दिलाने के साथ ही सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहे हैं। महिलाओं का अपमान करने वालों का मुंहतोड़ जवाब दें।

लोगों से की भाजपा को जिताने की अपील

शु्क्रवार को उत्सव पैलेस में भाजपा द्वारा 'महिला सम्मेलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जया प्रदा ने एक फिल्मी गाना भी गया। मंच से जया प्रदा ने 'जिंदगी हर कदम एक नई जंग है, जीत जाएंगे हर जंग अगर आपका संग हो'। गाने के जरिए उन्‍होंने लोगों से भाजपा को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि जंग जीतने के लिए आपका साथ चाहिए। उनके राजनीतिक विरोधी आजम खान से उनकी सियासी जंग है।

आजम खान पर साधा निशाना

कार्यक्रम में मुख्‍य अत‍िथि के तौर पर मौजूद रहीं जया प्रदा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त किए बिना किसी भी राष्ट्र-समाज का सम्पूर्ण विकास नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को समाज में बराबरी दिलाने के साथ ही सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहे हैं। जो लोग महिलाओं का अपमान कर रहे हैं, उनको मुंहतोड़ जवाब देना चाहिये। अब चुप रहने से काम नहीं चलेगा। उत्तर प्रदेश में भी प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा व कल्याण के लिये तमाम सरकारी योजनाओं को लागू करवा रहे हैं। इनसे न सिर्फ महिलाओं में विश्वास जागा है, बल्कि वे आत्मनिर्भर भी हुई हैं।

'भाजपा का परचम पूरे भारत में लहरा रहा है'

जया प्रदा ने कहा कि आज की शक्तिशाली महिलाएं जमाने की इस रूढ़िवादी सोच को बदलती नजर आ रही हैं। भारतीय महिलाएं दुनियाभर में अपनी कामयाबी का झंडा गाड़ रही हैं। महिलाएं दिन-प्रतिदिन अपनी लगन, मेहनत और सराहनीय कार्यों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं। देश के आजाद होने के बाद से लगातार ऐसी तमाम महिलाएं सामने आती रही हैं, जिन्होंने समाज के लिये संघर्ष किया और देश को गौरवांवित किया है। आज भाजपा का परचम पूरे भारत देश में मजबूती के साथ लहरा रहा है। उसमें भी महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान व भागीदारी रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Updated on:
28 Sept 2019 09:23 am
Published on:
28 Sept 2019 09:22 am