उधर, रामपुर सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 23 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल करने की समयसीमा है। बसपा के उम्मीदवार जुबेर मसूद और कांग्रेस के कैंडिडेट अरशद अली खान ने नामांकन फॉर्म ले लिया है। हालांकि, उन्होंने अभी नामांकन दाखिल नहीं किया है। यहां पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा।