रामपुर

लोकसभा चुनाव से पहले माइक में हुआ ऐलान, ‘गांव में इन लोगों का रहना मना है’, देखें वीडियो

-सीओ सिटी नगर कोतवाली इलाके के कई गांवों में भारी पुलिस फोर्स लेकर निकले। -उनके साथ एक दर्जन दरोगा, 5 दर्जन पुलिस कांस्टेबल, तीन कोतवाल, 2 दर्जन महिला कांस्टेबलों को लेकर गांव में पहुंचे।
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2019, 2:37 PM IST
crime
लोकसभा चुनाव से पहले माइक में हुआ ऐलान, ‘गांव में इन लोगों का रहना मना है’, देखें वीडियो

रामपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक ओर जहां राजनीतिक लोग चुनाव जीतने के लिए फील्ड में रहकर जनता के बीच पहुँचकर वोट मांगने जा रहें हैं। तो वहीं जिला प्रशासन शांति पूर्ण चुनाव कराने के लिए जो उन्होंने खाका तैयार किया है उस पर जमीनी स्तर पर भी बड़ा काम किया जा रहा है।

सीओ सिटी नगर कोतवाली इलाके के कई गांवों में भारी पुलिस फोर्स लेकर निकले। जहां पर वह गली मौहल्ले में जाकर लोगों से मुलाकात कर रहें हैं। इसके अलावा गांव के बुजुर्ग लोगों, युवकों, महिलाओं और बुजुर्गों के बीच जाकर उनसे सीधे बात कर रहे हैं। उन्हें बिना किसी डर भय के साथ चुनाव के लिए पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान करने की बात कह रहे हैं।

सीओ सिटी के साथ एक दर्जन दरोगा, 5 दर्जन पुलिस कांस्टेबल, तीन कोतवाल, 2 दर्जन महिला कांस्टेबलों को लेकर गांव में पहुंचे। जहां पर पुलिस फोर्स गाँव में फ्लैगमार्च कर रही है। खुद सीओ साहब हाथ में माइक लिए कह रहे हैं कि बदमाशों का गावों में रहना मना है। अगर कोई भी गाव में बदमाश बदमाशी करते वक़्त पकड़ा गया या उसकी सूचना मिली तो बड़े स्तर पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि हमने नगर के ही एक गाव में कुछ हिस्ट्रीशीटर लोगों के यहां जाकर खुद उनके परिजनों से यह बात की है कि अगर आपने चुनाव को प्रभावित करने की ज़रा भी कोशिश की तो बड़े स्तर पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिन लोगों के शस्त्र लाइसेंस हैं उनके घर जाकर भी यह संदेश दिया है कि वह तीन दिन के भीतर अपना अस्लाह सरकारी दुकान या थाने के मालखाने में जमा करा दें, ताकि उन्हें कोई बड़ी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Published on: