रामपुर

रामपुर में सिपाही ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत, पुलिस महकमे में गम का माहौल

Rampur News: यूपी के रामपुर में एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।
less than 1 minute read
Mar 23, 2025
Constable shot himself in Rampur
रामपुर में सिपाही ने खुद को मारी गोली

Constable shot himself in Rampur: रामपुर के कोतवाली परिसर में सिपाही अंकित ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बता दें कि रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सिपाही अंकित कुमार ने खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव और सीओ कीर्ति निधि आनंद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर सिपाही की हालत की जानकारी भी ली।

थाने में मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक घटना शाम करीब 7:15 बजे की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज से पूरे थाने में अफरा-तफरी मच गई। सिपाही अंकित कुमार पिछले दो साल से टांडा कोतवाली में तैनात था। बताया जा रहा है कि उसने महिला हेल्प डेस्क के सामने अपनी ठोड़ी से राइफल सटाकर फायर कर दिया।

तनाव में था सिपाही

अंकित बुलंदशहर का रहने वाला था। साथी पुलिसकर्मियों का कहना है कि वह कुछ दिनों से तनाव में लग रहा था, लेकिन उसने किसी से अपनी परेशानी साझा नहीं की। पुलिस का मानना है कि व्यक्तिगत या ड्यूटी से जुड़ी किसी परेशानी के कारण उसने यह कदम उठाया होगा।

परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने घटना की जानकारी अंकित के परिजनों को दे दी है, और वे रामपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Also Read
View All
Rampur: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सपा सांसदों ने किया प्रदर्शन, बोले- नहीं गिरने देंगे शिक्षा का मंदिर

रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी विवाद, आज छात्रों से मिलेंगे माता प्रसाद पांडे; प्रशासन हाई अलर्ट पर

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर जमात-ए-इस्लामी हिंद सक्रिय, राज्यपाल से कार्रवाई रोकने का अनुरोध

Jauhar University पर बुलडोजर: शशि थरूर बोले- सरकार कब्जे में लेकर चलाए, SP ने कहा- हम सत्याग्रह करेंगे

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में नया मोड़! प्रबंधन ने कमिश्नर कोर्ट में दी चुनौती, माता प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जाएगा रामपुर