संभल की जामा मस्जिद में 24 नवंबर, रविवार को अदालत के आदेश पर सर्वे किया जा रहा था। इस दौरान सर्वे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें हिंसा, गोलीबारी और पथराव हुआ। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र समेत 20 लोग घायल हो गए। हालात बिगड़ने के बाद प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं।