मिली जानकारी के अनुसार, दीपा देवी अपने घर के कामों में व्यस्त थीं, जबकि उनके पति शांति सिंह खेत पर गए हुए थे। इस दौरान देवर संजय ने भाभी से चाय बनाने के लिए कहा। दीपा ने थोड़ी देर बाद चाय बनाने की बात कही, लेकिन संजय तुरंत चाय पीने की जिद करने लगा। जब दीपा ने पति के लौटने के बाद चाय बनाने की बात कही, तो संजय आग-बबूला हो गया।