Rampur News: पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का रामपुर में भव्य अभिनंदन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
Rampur News Today: पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शंकरपुर स्थित अपने आवास पर भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। बता दें कि 25 फरवरी को ऐतिहासिक शिव मंदिर रठौंडा में लगने वाले किसान मेले का उद्घाटन मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी करेंगे। यह मेला 12 मार्च तक चलेगा।
नकवी ने पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व एडवोकेट अजय तिवारी के निधन पर उनके घर ज्वाला नगर जाकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मेले में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध कलाकार पुनीत इस्सर अपनी टीम के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का मंचन करेंगे। जय श्री राम, शिव विवाह और ब्रज की होली उत्सव जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।