रामपुर

VIDEO: प्रसपा उम्मीदवार का आजम खान और जयाप्रदा पर बड़ा बयान, बताया किसकी होगी जीत

प्रसपा उम्मीदवार ने जीत का किया दावा प्रसपा प्रत्याशी ने भरा नामंकन आजम खान और जया प्रदा पर साधा निशाना
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2019, 10:24 AM IST
rampur
प्रसपा उम्मीदवार का आजम खान और जयाप्रदा पर बयान

रामपुर। रामपुर की लोकसभा सीट पर एक तरफ जहां जयाप्रदा औऱ आज़म खान अपनी-अपनी जीत के दावे ठोक रहें हैं, तो वहीं शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और दिल्ली के हीरा कारोबारी का कहना है कि कोई भी हो लेकिन उनके आगे नहीं टीक पाएगा। प्रसपा उम्मीदवार संजय सक्सेना ने कहा कि मैं अकेला काफी हूं संजय कपूर, आज़म खान, जयाप्रदा को हराने के लिए।

संजय सक्सेना के सामने 9 बार विधायकी का रिकार्ड बना चुकें सपा से आज़म खान हैं, तो वहीं बीजेपी की प्रतियाशी जयाप्रदा हैं जो दो बार रामपुर की सांसद रहीं हैं । इसके अलावा कांग्रेस से संजय कपूर है जो दो बार बिलासपुर तहसील से विधायक रह चुके हैं । संजय सक्सेना का कहना है कि इन लोगों को रामपुर की आवाम देख चुकी है। अब इनको कोई पसंद नहीं करता। जनता मुझे चाहती है । इस बार मैं यहां से सांसद बनकर रामपुर ज़िले की आवाम का सेवक बनकर काम करूंगा।

संजय सक्सेना ने आज नगर के बीचो-बीच पार्टी कार्यालय पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। बाद में जनसभा में आई महिलाओं पुरषों को कार में सवार करके रोड शो किया गया। जिसके बाद अपना नामंकन भरा।

Published on: