रामपुर

रामपुर में बारातियों से भरी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, एक दर्जन बाराती घायल, खुशी का माहौल चीख-पुकार में बदला!

Rampur Accident: रामपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बहराइच से मेरठ जा रही बारातियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई। घने कोहरे के कारण हुए इस हादसे में लगभग 12 बाराती घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

2 min read
Mar 11, 2026
रामपुर में बारातियों से भरी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत..

Rampur Bus Accident: बुधवार सुबह रामपुर जिले में दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बहराइच से मेरठ जा रही बारातियों से भरी बस घने कोहरे में ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में लगभग बारह बाराती घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गनीमत रही कि बस में सवार दूल्हा सुरक्षित बच गया। हादसा थाना मुंडा पांडे क्षेत्र के गणेशपुर घाट के पास हुआ।

ये भी पढ़ें

अमरोहा में हाईस्कूल की जाली मार्कशीट पर नौकरी कर रहा क्लर्क सस्पेंड, अब कानूनी शिकंजे की बारी

बारातियों की संख्या और हाईवे की स्थिति

बताया जा रहा है कि बस में करीब चालीस बाराती सवार थे, जो मेरठ में होने वाले विवाह में शामिल होने जा रहे थे। सुबह के समय हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी ने हादसे की संभावना को बढ़ा दिया।

अचानक हुई टक्कर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक गति धीमी कर दी। घने कोहरे में बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस का सामने का शीशा टूट गया और स्टेरिंग समेत कई अन्य हिस्से बिखर गए।

घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया

हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल रामपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने तीन गंभीर घायलों का इलाज शुरू किया, जबकि बाकी घायल प्राथमिक उपचार के बाद घर लौट गए।

घायल बारातियों की पहचान

घायल बारातियों में अनिल पाठक (बहराइच) ने कहा कि उन्हें चोटें आई हैं। वहीं रविनाथ मिश्रा और लाल बिहारी मिश्रा (अयोध्या) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों ने बताया कि ट्रक अचानक धीमा हुआ, जबकि बस और ट्रक के बीच पर्याप्त दूरी नहीं थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा।

पुलिस ने जांच की शुरू

दुर्घटना के बाद शेष बारातियों को मेरठ तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस मंगाई गई। घायल बारातियों के इलाज के बाद उन्हें भी सुरक्षित यात्रा के लिए दूसरी बस से रवाना किया जाएगा। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और हाईवे पर आने वाले यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Also Read
View All

अगली खबर