रामपुर

Rampur: पत्नी पर हत्या की साजिश का आरोप, बेटे ने किया चाकू से हमला, आरोपी मां-बेटे पर केस दर्ज

Rampur Crime News: यूपी के रामपुर में एक व्यक्ति ने पत्नी और बेटे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पत्नी पर हत्या की साजिश रचने और बेटे पर चाकू से हमला करने का दावा किया है। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Jun 19, 2025
Rampur man asked for protection from police
Rampur: पत्नी पर हत्या की साजिश का आरोप | Image Source - Social Media

Rampur man asked for protection from police: रामपुर जिले के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के लोधीपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी और बेटा मिलकर उसकी जान लेने की कोशिश कर रहे हैं।

दुकान पर बैठे व्यक्ति पर हुआ हमला

पीड़ित बलवीर, जो सामान्यत, चंडीगढ़ में मजदूरी करता है, इस समय गांव आया हुआ है। बलवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह वह गांव के एक व्यक्ति की दुकान पर बैठा था, तभी उसकी पत्नी और बेटा वहां पहुंचे और बिना किसी बात के उसे पीटने लगे।

बेटे ने चाकू से किया वार, सिर में आई चोट

बलवीर ने आरोप लगाया कि बेटे ने चाकू से उस पर हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। जब उसने विरोध किया तो पत्नी और बेटे ने जान से मारने की धमकी भी दी।

पहले भी हो चुकी है मारपीट

बलवीर ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी उसकी पत्नी उसके साथ मारपीट कर चुकी है। इस बार स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उसे अपनी जान का खतरा महसूस हुआ और वह पुलिस के पास पहुंचा।

मां-बेटे के खिलाफ दर्ज हुआ केस

कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि बलवीर की शिकायत पर उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
19 Jun 2025 09:25 pm