रामपुर

Rampur: ‘डॉक्‍टर’ पर मरीज ने लगाया था रेप का आरोप, पुलिस ने महिला पर दर्ज किया केस

Highlights कुछ दिन पहले शहर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज कराया था रेप का केस पुलिस की जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा सर्विलांस की मदद से 24 घंटे में सामने आ गया सारा मामला

2 min read
Oct 09, 2019

रामपुर। जनपद में 'डॉक्‍टर' (Doctor) पर महिला मरीज ने दुष्‍कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस (Rampur Police) ने जब इसकी जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के साथियों के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

सामने आया महिला का झूठ

जानकारी के अनुसार, एक महिला ने कुछ दिन शहर कोतवाली क्षेत्र में रेप का केस दर्ज कराया था। इसमें उसने जगदीश पर रेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद शहजादनगर थाना क्षेत्र निवासी जगदीश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मामले की जांच एसआई अशोक यादव को सौंपी गई थी। सर्विलांस की मदद से जांच की गई तो 24 घंटे में सारा मामला सामने आ गया। डॉक्‍टर की फोन की लोकेशन कहीं और की मिली। इससे महिला का झूठ सामने आ गया।

युवक के चाचा की हुई थी हत्‍या

गंज थाना प्रभारी रामवीर सिंह का कहना है क‍ि महिला द्वारा बताया गया आरोपी युवक डॉक्टर नहीं है। व‍ह एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। 2017 में जगदीश के चाचा की हत्‍या कर दी गई थी। इस मामले में जमुना प्रसाद को भी नामजद किया गया था। इसके बाद रविवार को उसने जगदीश को रेप के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी थी।

केस काे किया गया एक्‍सपंज

उन्‍होंने कहा कि जमुना प्रसाद ने साजिश रचकर एक महिला से उसके खिलाफ रेप का फर्जी केस दर्ज करा दिया था। जांच यह मामला झूठा निकला है। इस वजह से इसको एक्सपंज कर दिया गया है। अब फर्जी केस दर्ज कराने के मामले में महिला समेत जमुना प्रसाद, राहत जान, मुजम्मिल और यामीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Updated on:
09 Oct 2019 02:39 pm
Published on:
09 Oct 2019 02:38 pm
Also Read
View All