दरअसल, घटना देवबंद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। रेलवे ट्रैक पर मृतका का शव मिलने के बाद उसके चाचा के लड़के ने बताया कि साेमवार को उनके चाचा के यहां एक कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए वह रुड़की गए थे। इस दौरान घर में चाचा की लड़की अकेली थी। इसी बीच मामा के लड़के घर पहुंच गए। बहन के अकेले होने का फायदा उठाते हुए मामा के लड़के ने रात के समय कमरे की कुंडी लगा ली और वहां सो रही चाचा की लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला।
घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इतना कहकर वह घर से निकल गई। परिजनों ने रातभर लड़की को तलाश किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। सुबह पुलिस से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक लड़की का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान करते हुए पुलिस को लड़की के साथ ही वारदात की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के दबिश दे रही है।
एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि एक लड़की के ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने परिवार के एक सदस्य पर रात में रेप करने का आरोप लगाया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।