रामपुर

एसपी अजय पाल शर्मा ने लोगों को दी राहत, अब कैश लाने-ले जाने में पुलिस इस तरह करेगी मदद

कैश सुरक्षित ले जाने में पुलिस करेगी मदद संबंधित थाना प्रभारी का नंबर किया गया जारी बैंकों, ज्वैलर्स और पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी

less than 1 minute read
Jun 19, 2019
एसपी अजय पाल शर्मा ने लोगों को दी राहत, अब कैश लाने- लेजाने में पुलिस इस तरह करेगी मदद

रामपुर। हाल ही में चर्चीत आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा रामपुर पहुंचे हैं, जिसके बाद से एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने लोगों को बड़ी राहत देते हुए कैश को सुरक्षित ले जाने में पुलिस की मदद का ऐलान किया है। दरअसल अगर किसी को ज्यादा पैसे कैश में जमा कराना है, तो इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है। अब रामपुर की पुलिस कैश को सुरक्षित लाने और ले जाने में लोगों की मदद करेगी।

रामपुर के एसपी डॉ अजयपाल शर्मा ने सभी बैंकों, ज्वैलर्स और पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी कर दिया है। इसके अलावा पुलिस हर उस व्यक्ति की मदद करेगी जिसे भारी-भरकम राशि जमा कराना हो या निकालना हो। दरअसल आए दिन बैंको के आस-पास होने वाली लूटपाट और छीनाझपटी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है।

इसी के तहत पुलिस ने बैंकों के आसपास मंडराने वाले और संदिग्ध किस्म के लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही एसपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति को भारी-भरकम कैश जमा करना हो या निकालना हो तो वह कैश को सुरक्षित ले जाने के लिए पुलिस की मदद ले सकता है। इसके लिए उन्हें पुलिस को फोन करना होगा। जिसके लिए संबंधित थाने के प्रभारी का नंबर उपलब्ध करा दिया गया है।

Updated on:
19 Jun 2019 03:05 pm
Published on:
19 Jun 2019 02:58 pm
Also Read
View All