पुलिस के मुताबिक बदमाश का नाम नाजिम है और उस पर कई थानों में 30 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश के पास से 4 एंड्राइड फोन, 315 बोर का तमंचा, 2 जिंदा कारतूस व 2 खोखे और एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस इसके और आपराधिक मुकदमे की जाँच कर रही है।