रामपुर

EVM की सुरक्षा में इतने घंटे लगी सपाईयों की ड्यूटी, चुनाव परिणाम तक रहेंगे तैनात

-सपाइयों ने वहां पर एक टैंट लगा लिया है -उस टैंट में चार-चार सपाई चार-चार घंटे की ड्यूटी करते हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2019, 7:14 PM IST
EVM
EVM

रामपुर। जनपद में 23 अप्रैल को तीसरे चरण में मतदान होने के बाद से ही समाजवादी पार्टी के कार्येकर्ता जिला प्रशासन से परमिशन लेकर मंडी समिति परिसर में डेरा डाले हुए हैं। जहां पर ईवीएम मशीनें रखी हैं।

सपाइयों ने वहां पर एक टैंट लगा लिया है और उस टैंट में चार-चार सपाई चार-चार घंटे की ड्यूटी करते हैं। सपाईयों का कहना है कि हमें स्थानीये प्रशासन पर कोई ज्यादा भरोसा नहीं है, क्योंकि ईवीएम में हमारा वोट है।

उसकी सुरक्षा करना भी हमारा दायित्व है। इसलिए हम मंडी समिति स्थल जहां पर यह ईवीएम मशीन रखी गई है वहां पर तब तक सुरक्षा करेंगे जब तक मतगणना पूरी नहीं हो जाती। इसके लिए हम सब समाजवादी के लोग यहां पर नजर बनाएं हैं।

Updated on:
1 May 2019, 7:14 PM IST
Published on: