25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका में चेहरा ढकने पर पाबांदी लगने से भड़के उलेमा, कह दी ये बड़ी बात, देखें वीडियो

हमलों के बाद श्रीलंका सरकार ने लगाई है रोक रोक पर उलेमा ने एक तबके को परेशान करने का आरोप लगाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 1 May 2019, 5:19 PM IST

ulema

श्रीलंका में चेहरा ढकने पर पाबांदी लगने से भड़के उलेमा, कह दी ये बड़ी बात, देखें वीडियो

देवबंद/सहारनपुर। श्रीलंका में धार्मिक स्थलों में हुए आतंकी हमले के बाद श्रीलंका सरकार द्वारा चेहरा ढकने वाली पोशाकों पर पाबंदी लगाने पर उलेमा ने कड़ा ऐतराज जताया है। इस पर आलिमे-ए-दीन के उलेमा मौलाना कारी इस्हाक़ गौरा का दो टूक कहना है कि वहां की हुकुमत एक तबके को टारगेट कर रही है। जो घटिया और छोटी सोच का होना दर्शाता है।

यह भी पढ़ें : मजदूर दिवस पर मिल में पथराव और फायरिंग, आधा दर्जन लोग हिरासत में, देखें वीडियो

उलेमा का कहना है की श्रीलंका में धार्मिक स्थलों पर हुआ हमला निंदनीय है। लेकिन उसके नतीजे में ऐसे कानून बनाना जो किसी मजहबी दस्तूर से टकराते हों यह सरासर गलत और संयुक्त राष्ट्र संघ के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें : एसएसपी कार्यालय में बर्तन और घर के सामान के साथ पहुंचा परिवार, फिर जो हुआ…

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर हुए हमले से बुर्के पर पाबंदी लगाना और चेहरा ढकने का कोई ताल्लुक नहीं है। घटना की जांच करना, मुजरिमों को तलाश करके उन्हें सजा देना यह चीजें बेहद जरुरी है न की उसके नतीजे में किसी एक धर्म के लोगों को निशाना बनाकर इस तरह की कार्रवाई करना सरासर गलत है।