25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में महिलाओं को नहीं डालने दिया वोट, किया गया दुर्व्यवहार’

समाजवादी समर्थक मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि स्थनीय प्रशासन ने जो दुर्व्यवहार किया उसकी वीडियो व फुटेज हैं उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि जरूर कोई एक्शन हमारी शिकायत पर लिया जाएगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 1 May 2019, 6:04 PM IST

Voting

Voting

रामपुर। चुनाव आयोग ने सपा के दिग्गज नेता आज़म खान पर 48 घंटे की पाबंदी लगाई। तो, इधर समाजवादी पार्टी समर्थक मोर्चा ने इत्थानिये प्रशासन के खिलाफ़ मोर्चा खोलते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार, राष्ट्रीय महिला आयोग, मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल और पुलिस महानिरीक्षक बरेली जोन बरेली को शिकायती पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे हैं। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि 23 अप्रैल को मतदान के दिन रामपुर में मुस्लिम बाहुबल इलाक़ों में मुस्लिम महिलाओं को पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने वोट नहीं डालने दिया। उन्हें बूथ से हटाया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

यह भी पढ़ें आजम खान पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, डीएम ने बताई चौंकाने वाली वजह

समाजवादी समर्थक मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष ने बताया कि 23 अप्रैल के दिन स्थानिये प्रशासन ने जो भी दुर्व्यवहार किया उसकी वीडियो व फुटेज हैं। जिन अफसरों से शिकायते हमने की हैं वह जब भी जांच पड़ताल को हमे बुलाएंगे तो हम उनको वह सभी साक्ष्य उपलब्ध कराएंगे जो आरोप हम इस शिकायती पत्र में लिख रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जरूर कोई एक्शन हमारी शिकायत पर लिया जाएगा।

शिकायती पत्र में स्थानिये प्रशासन पर लगाए हैं यह आरोप

शिकायती पत्र में कहा गया है कि जिला प्रशासन ने मुस्लिमों के बूथ की सुरक्षा ज्यादा कड़ी रखी, जिसको लेकर वोटर दहश्त में रहे और घर से वोट करने पोलिंग स्टेशन तक नहीं आये। वहीं जो आये उन्हें वहां से खदेड़ा गया। उनकी गाड़ियों के टायर पंचर किये गए। तमाम वोटरों पर पुलिस ने लाठियां भांजी। मुस्लिम महिलाओं के नकाब हटाये गये।

यह भी पढ़ें : यूपी के इन दो जिलों में खास रोड सेफ्टी सिस्टम के लिए अधिकारियों ने की मीटिंग

वहीं इस पर रामपुर ज़िला अधिकारी ने कहा कि हर किसी को अपनी शिकायत करने का अधिकार है। वह करें। हमने ज़िले में शांतिपूर्ण मतदान कराया है, बिना किसी छिटपुट हिंसा के यहां मतदान सम्पन्न हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग