चर्चा है कि रात में लड़का युवती से मिलने उसके घर जा पहुंचा जहां लड़की पक्ष ने उसे बंधक बना लिया और रातभर जमकर धुनाई की सुबह हाेने पर लड़के काे दामाद बनाकर बेटी काे उसके साथ ही विदा कर दिया।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
रामपुर ( rampur ) थाना अजीमनगर क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की कथित रूप से रातभर पिटाई के बाद सुबह सगाई यानी 'रातभर पिटाई के बाद सुबह दामाद बनाकर विदाई' किए जाने का मामला सामने आया है। यह सगाई भी बकायदा स्टांप पेपर पर लिखकर तय की गई। अब यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
'रातभर पिटाई और सुबह विदाई' की इस घटना ( rampur news ) काे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पहली चर्चा यह है कि युवक रात काे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया ताे लड़की के परिजनाें ने उसे घर में ही बंधक बना लिया और फिर रातभर उसकी जमकर धुनाई की। बाद में कानून और लाेक लिहाज के डर से युवक काे दामाद बना लिया और सिर पर सेहरा बांधकर लड़की काे उसके साथ विदा कर दिया। कानूनी दांव पेच से बचने के लिए बकायदा स्टांप पेपर पर रिश्ते की सारी बातें भी तय की गई।
चर्चा यह भी है कि मामला शादी तय हाेने के बाद दहेज काे लेकर था। आठ माह पूर्व रिश्ता तय हाे गया था। इसके बाद से ही लड़का-लड़की फाेन पर बात करते थे लेकिन रिश्ता तय हाेने के बाद दाेनाें पक्षों के बीच दहेज काे लेकर कुछ पूर्वाग्रह हाे गए। ऐसे में लड़की पक्ष ने लड़के काे फाेन पर लड़की से बात करने से इंकार कर दिया। फाेन पर बात नहीं हुई ताे लड़का बाइक लेकर लड़की से मिलने उसके घर जा पहुंचा। रात काे लड़की के घर रहने के बाद सुबह वह लाैट गया। इस घटना का गांव वालों काे पता चल गया जिसके बाद यह मामला पुलिस के थाने तक जा पहुंचा जहां दाेनाें पक्षों के बीच एक स्टांप पेपर पर रिश्ता तय हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने एक तहरीर दी थी। इस पर दाेनाें पक्षों काे बुलाया गया और दाेनाें के बीच शादी काे लेकर सहमति बन गई। दाेनाें काे विवाह संपन्न हाे गया है। दाेनाें पक्षों में स्टांप पेपर पर शादी तय की है। दाेनाें पक्षों के बीच सहमति बन गई है।