रांची

झारखंड सरकार के लिए भी लगाई जा रहीं अटकलें, CM हेमंत सोरेन ने BJP को दी बड़ी चुनौती

झारखंड (Jharkhand Government) के (Jharkhand CM) मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के कार्यकारी अध्यक्ष (Jharkhand CM Hemant Soren) हेमंत सोरेन ने कहा है कि मध्य प्रदेश (MP Government Crisis) में उत्पन्न ताजा (Jyotiraditya Scindia) राजनीतिक संकट (Jyotiraditya Scindia join BJP) पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि...
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2020, 9:23 PM IST
Jharkhand Government, Jharkhand CM, Jharkhand Mukti Morcha, Jharkhand CM Hemant Soren, MP Government Crisis, Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Scindia join BJP
झारखंड सरकार के लिए भी लगाई जा रहीं अटकलें, CM हेमंत सोरेन ने BJP को दी बड़ी चुनौती

(रांची): झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि मध्य प्रदेश में उत्पन्न ताजा राजनीतिक संकट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण से भाजपा का असली चेहरा सामने आया है, भाजपा का यह चरित्र नया नहीं है, पूर्व में भी देश भर में कई ऐसे उदाहरण रहे है, जिसमें इस तरह की राजनीतिक जोड़-तोड़ में भाजपा की ही भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक सुचिता की बात करती है, लेकिन वहीं पार्टी इस तरीके के चीजों को आगे बढ़ा रही है।

भाजपा को दी बड़ी चुनौती...

हेमंत सोरेन ने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा झारखंड आकर देख लें, यहां उनकी दाल नहीं गलने वाली है। झारखंड के सभी विधायक एकजुट है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में दोनों सीटें यूपीए जीतेगी। मध्य प्रदेश की राजनीति पर हेमंत सोरेन ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज राजनीति का स्तर किस ओर जा रहा है, अभी तो पूरी चीजें मध्य प्रदेश को लेकर होनी बाकी है, आगे-आगे देखते हैं क्या होता है? आज वे लोग जिस तरीके से सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं, राजनीतिक हथकंडों को अपनाते हैं, यह हमें भी समझ में आता है।

झारखंड से जुड़ी अटकलों को लेकर क्या बोले?...

मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान, महाराष्ट्र और फिर झारखंड में यही स्थिति की आशंका जताये जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में उन्हें (भाजपा) को आने तो दीजिये यहां दृश्य कुछ और देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनकी हर राजनीतिक गतिविधियों पर नजर हैं। विधानसभा में बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर भाजपा के हंगामे पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें हंगामा करना है, तो करते रहे, विधानसभा अध्यक्ष कानून के मुताबिक ही कोई निर्णय लेंगे।

Published on: