आपको बता दें कि सिंधिया ने इन तीनों संपत्तियों को एग्रीकल्चर लैंड के तहत फाइल किया है इसके अलावा उनके पास रेसीडेंशियल प्रॉपर्टी भी है जिसकी कीमत 147 करोड़ रुपए से अधिक है। सिंधिया की रेसीडेशियल संपत्ति में मुंबई स्थित समुद्र महल, रानी महल, हीरनवन कोठी, शांति निकेतन,छोटी विश्रान्ति, विजय भवन और पिकनिक स्पॉट, घंटी घर, रोशनी घर, तबेला जैसी संपत्तियां है। आपको मालूम हो कि मुंबई अकेले मुंबई के समुद्र महल की कीमत 31 करोड़ और रानी महल की कीमत 26 करोड़ रुपए है।