
Ratlam Railway Division: रतलाम पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के उत्राण स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम चलने के कारण रतलाम मंडल से चलने वाली और होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 1 से 14 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तारीखों में 17 ट्रेनों को निर्धारित समय से 10 मिनट से लेकर 1 घंटे 40 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा। सबसे अधिक 1 घंटे 40 मिनट की देरी से 6 और 13 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस तथा 8 और 15 अक्टूबर को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रभावित होगी। वहीं स्वराज एक्सप्रेस, हरिद्वार–वलसाड सुपरफास्ट सहित कई अन्य ट्रेनें भी अलग-अलग दिनों में प्रभावित रहेंगी।
अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक के कारण इंदौर–असारवा एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित रहेगा। 29 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 19315 इंदौर–असारवा एक्सप्रेस नरोडा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। नरोडा से असारवा के बीच इसका संचालन निरस्त रहेगा। इसी तरह 1 से 30 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 19316 असारवा–इंदौर एक्सप्रेस नरोडा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। असारवा से नरोडा के बीच ट्रेन निरस्त रहेगी।
1 अक्टूबर: ट्रेन 19724 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर एक्सप्रेस 30 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन 09323 खड़की–इंदौर स्पेशल 20 मिनट रेगुलेट होगी।
1, 2, 5, 11 और 12 अक्टूबर: ट्रेन 12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस 10 मिनट रेगुलेट होगी।
5 और 12 अक्टूबर: ट्रेन 19626 बांद्रा टर्मिनस–दौराई एक्सप्रेस 30 मिनट तथा ट्रेन 05184 बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ स्पेशल 15 मिनट रेगुलेट होगी।
6 अक्टूबर: ट्रेन 22543 बांद्रा टर्मिनस–लालकुआं सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 मिनट रेगुलेट होगी।
6 और 13 अक्टूबर: ट्रेन 22210 हजरत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 1 घंटा 40 मिनट, ट्रेन 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट और ट्रेन 09190 कटिहार–मुंबई सेंट्रल स्पेशल 1 घंटा रेगुलेट होगी।
7 अक्टूबर: ट्रेन 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट तथा ट्रेन 12912 हरिद्वार–वलसाड सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटा 5 मिनट रेगुलेट होगी।
8 और 15 अक्टूबर: ट्रेन 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 1 घंटा 40 मिनट तथा ट्रेन 22918 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटा 25 मिनट रेगुलेट होगी।
11 अक्टूबर: ट्रेन 09185 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज स्पेशल 20 मिनट रेगुलेट होगी।
12 अक्टूबर: ट्रेन 22195 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 1 घंटा 25 मिनट रेगुलेट होगी।
14 अक्टूबर: ट्रेन 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट तथा ट्रेन 12912 हरिद्वार–वलसाड सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटा 5 मिनट रेगुलेट होगी।