रेलवे में सबसे बड़े संगठन एआईआरएफ का वार्षिक सम्मेलन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में करना तय हो गया है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
रतलाम. AIRF का 97वां वार्षिक अधिवेशन मालवा के उज्जैन में होगा। रेलवे में सबसे बड़े संगठन AIRF का वार्षिक सम्मेलन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में करना तय हो गया है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। 11 व 12 अप्रेल को होने वाले वार्षिक अधिवेशन को लेकर तैयारियों को शुरू कर दिया गया है।
वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्रसिंह सोलंकी व प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि आगामी अप्रेल माह में AIRF का दो दिन का वार्षिक अधिवेशन उज्जैन में होगा। 11 व 12 अप्रेल को होने वाले वार्षिक अधिवेशन को लेकर तैयारियों को शुरू कर दिया गया है।
इसलिए महत्वपूर्ण उज्जैन
AIRF व NFIR के बीच रेलवे में सदस्यता को लेकर जंग चल रही है। इसी वर्ष रेलवे में संगठन के चुनाव होना है। इन चुनाव के पूर्व उज्जैन में AIRF का वार्षिक अधिवेशन होना कई मायनों में महत्वपूर्ण है। असल में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर उज्जैन में ही पदस्थ है। जबकि यूनियन के मंडल अध्यक्ष एसएस शर्मा उज्जैन के ही है। ऐसे में AIRF मजदूर संघ के मंडल मंत्री वाले गृहक्षेत्र में दो दिन तक का सम्मेलन करके अपनी ताकत बताएगी। इस सम्मेलन में कोई कमी संगठन नहीं छोडऩा चाहता है। इसलिए ही अभी से तैयारियां शुरू हो गई है।
तैयारियां शुरू हो गई
अप्रेल माह में दो दिन का वार्षिक अधिवेशन AIRF का होना है। इसमे संगठन अपनी पूरी ताकत बताएगा। इसको लेकर मंडल मंत्री व अध्यक्ष के नेतृत्व में तैयारियां शुरू हो गई है।
- अशोक तिवारी, मंडल प्रवक्ता, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन