VIDEO क्या आपको पता है भैंस के आगे बीन क्यों बजती है, यहां देखें ये पूरा वीडियो और जाने क्या है ये मामला
रतलाम। एक पुरानी कहावत है भैंस के आगे बीन बजना। ये कहावत क्यों बनी, ये तो पता नहीं, लेकिन शहर में ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष ने भैंस के आगे बीन बजाई। बीन बजी तो भैंस भाग खड़ी हुई। बाद में फिर उसको लाया गया। भैंस के आगे बीन क्यों बजी, असल में कांगे्रस को चुनाव आते ही शहर की खराब सडक़ों की याद आई तो धरना दिया, जजर्र हो गई सडक़ों को श्रद्धाजंलि दी, इसके बाद ज्ञापन दिया व भैंस के आगे बीन बजाई।
चुनाव की तारीख की घोषणा होना तय था। एेसे में अचानक से कांगे्रस को शहर की जर्जर सडक़ों की याद आई। कार्यक्रम तय हुआ व छत्रिपुल पर जिस खराब सडक़ से आमजन परेशान है, वहां पर कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने पहले धरना दिया। फिर एक भैंस को लाया गया, जिसको नगर निगम मानकर उसके आगे बीन बजाई गई। ये सब घटनाक्रम हुआ शनिवार दोपहर को।
वृद्ध हो गई थी घायल
शहर के विभिन्न क्षेत्रों की जानलेवा सडक़ों के खिलाफ कांगे्रस ने शनिवार को आंदोलन किया। बता दे कि कुछ दिन पूर्व छत्रिपुल पर से निकलने के दौरान एक वृद्ध महिला वाहन से गिर गई थी व गंभीर रुप से घायल हो गई थी। कांग्रेस ने पहले सडक़ों के गड्डों पर फूल डाले। कुछ देर का मौन रखकर जर्जर सडक़ को श्रद्धाजंलि दी। धार्मिक रिती रिवाज से हवन भी किया। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंचे व संभाग आयुक्त के नाम ज्ञापन एसडीएम राहुल धोटे को दिया गया।
ज्ञापन के बाद आई भैंस
ज्ञापन के बाद भैंस की याद आई। फिर से आंदोलन स्थल पहुंचे। यहां पर छत्रिपुल पर किसी कार्यकर्ता की भैंस को बुलवाया गया। इसके बाद भैंस को नगर निगम व प्रशासन माना गया। ये सब करके उसके आगे बीन बजाई गई। असल में नगर निगम के अधिकारियों पर कांगे्रस ने आरोप लगाया कि वे शहर की सडक़ों की खराब हालात पर ध्यान नहीं दे रही है। इसके बाद ही अंबेडकर चौराहे पर आंदोलन करना एक दिन पूर्व ही तय हो गया था। इसलिए ही इन खराब सडक़ को श्रद्धाजंलि दी व अधिकारियों को सदबुद्धि आए इसके लिए हवन भी किया। कांगे्रस ने संभाग आयुक्त के नाम दिए ज्ञान में लिखा है कि त्यौहार का समय करीब है, लेकिन अब तक सडक़े खराब है। इसको शीघ्र सुधारने की जरुरत है।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान शहर अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष मयंक जाट, सेवादल अध्यक्ष रजनीकांत व्यास, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, वासिफ काजी, विजय सिंह चौहान, जोएब आरिफ, मंसूर अली पटौदी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।