
बड़ी खबर:VIDEO अमित शाह की सभा के पहले पांडाल गिरा
रतलाम। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की शाम को 4 बजे मालवा के रतलाम जिले के जावरा में होने वाली सभा के पहले पांडाल ही गिर गया। इसको ताबड़तोड़ संभालने का कार्य शुरू हो गया है। इन सब के बीच सुबह से जावरा बंद के बाद आसपास के ताल व आलोट भी बंद हो गए है। ये बंद एसीएसटी एक्ट के विरोध में हो रहे है। बंद के बीच पांडाल गिरने के बाद शाह ४ बजे के बजाए कुछ देरी से आ सकते है।
बता दे कि बंद की सूचना राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह तक पहुंच गई है। उन्होंने उज्जैन की सभा के बाद उन नेताओं को मिलने को कहा है जो बंद होने से नहीं रोक पाए। इन सब के बीच पांडाल ही गिर गया। इसको संभालने का कार्य शुरू हो गया है। बता दे कि इंदौर की निजी फर्म को पांडाल बनाने का कार्य दिया गया है। मंच के सामने करीब 55 फीट की ‘डी’ आकृति बनाई गई हैं। अतिथियों के लिए 32 गुणा 64 फीट का मंच बनाया हैं। पांडाल में करीब 25 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। अब ये गिर गया है। एेसे में ताबड़तोड़ इसको फिर से खड़ा करने की कोशिश जारी है।
प्रतिबंध लगा दिया
विरोध को देखते हुए प्रशासन ने सभा स्थल पर काले कपडे़ पहनकर आने, काला रुमाल लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इतना ही नहीं, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस ने हर आने-जाने पर तगड़ी नजर रखे हुए है। कमांडो सुरक्षा के लिए पैनी नजर रखे हुए है। डॉग स्क्वाड लगे हुए है। इसके अलावा बैरिकेट्स से भी सुरक्षा की जा रही है। असल में जब से एसीएसटी एक्ट में बदलाव केंद्र की मोदी सरकार ने किया है, तब से राज्य में हर नेता का विरोध हो रहा है।
यहां बंद है दुकानें
इसी अंतर्गत शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के आने पर दुकान बंद रखी गई है व काले झंडे लगाए गए है। दो दिन की तैयारी कारोबारियों ने की। इसके बाद हर दुकान के बाद काला झंडा सुबह से लग गया है। बाजार पूरी तरह से बंद है। जावरा के भाजपा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के निवास स्थान चूड़ी बाजार क्षेत्र में दुकाने खुली है, लेकिन शेष बाजार बंद है। यहां तक की भाजपा समर्थक नेताओं की भी दुकाने सुबह से बंद है। शहर में लोग चाय से लेकर नाश्ते को तरस गए है। इन सब के बीच करणी सेना, महावीर सेना च सपाक्स ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के आने के दौरान काले झंडे दिखाने की योजना बना ली है। किसानों से बोले रैली में चलना है, खाने और पीने की सारी व्यस्था है, लेकिन बिना कुछ खिलाये यहां लाकर बिठा दिया, अब बाहर भी नही जाने दे रहे है।
Published on:
06 Oct 2018 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
