2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह के दौरे के पहले भाजपा नेताओं पर बड़ी गाज, पूर्व मुख्यमंत्री का बेटे पर भी आरोप

अमित शाह के दौरे के पहले भाजपा नेताओं पर बड़ी गाज, पूर्व मुख्यमंत्री का बेटे पर भी आरोप

2 min read
Google source verification
Amit Shah

Amit Shah

रतलाम। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के कुछ ही समय पहले भाजपा के बडे़ नेताओं पर बड़ी गाज गिरी है। इस समय चुनावी आचार संहिता भी नहीं लगी है, लेकिन प्रशासन ने अपने आचारसंहिता के बाद वाले तैवर दिखा दिए है। ताजा मामले में पूर्व मुख्यमंत्री वीरेदं्र कुमार सखलेचा के बेटे व विधायक ओमप्रकाश सखलेचा पर गंभीर आरोप लगा है।

बता दे कि शाम को 4 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मालवा के रतलाम जिले के जावरा में आ रहे है। यहां वे किसानों के सम्मेलन में आ रहे है। इनके साथ सुबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी साथ होंगे। इस सम्मेलन के बारे में दावा किया जा रहा है कि संभाग की सभी विधानसभा सीट से किसानों को लाया जा रहा है। ये सम्मेलन जावरा में सरकारी कॉलेज की भूमि पर हो रहा है।

एक या दो नहीं, 13 को नापा

चुनावी तैयारियों के दौर में पुलिस-प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू की है, लेकिन जावद में राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों से जुड़े 13 लोगों पर बांड-ओवर नोटिस की कार्रवाई विवादों के घेरे में आ गई है। कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है और विधायक पर भी आरोप लगाए गए हैं। हालांंंकि विधायक ने कार्रवाई में खुद की भूमिका से इंकार किया है। महत्वपूर्ण यह भी है कि जिन लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई हैं उनमें से अधिकांश भाजपा के पदाधिकारी रहे हैं या वर्तमान में भी हैं।

इसलिए हुई कार्रवाई

थाना प्रभारी जावद ओपी मिश्रा ने थाना क्षेत्र के 13 नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय कार्यपालिक दंडाधिकारी परगना जावद जिला नीमच के समक्ष इस्तगासा क्र्रमांक 1400, 19-9-2018 पेश किया है। इसमें बताया कि करणी सेना व सपाक्स के अध्यक्ष, कार्यकर्ता विगत करीबन 2 माह से कस्बा जावद एवं आसपास के क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट के विरुद्ध रैली, प्रदर्शन व जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे जावद एवं आसपास के क्षेत्र में शांति भंग होने की पूर्ण संभावना है। शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से इनके विरुद्ध धारा 107,116 (3) जाब्ता फौजदारी का इस्तगासा तैयार कर जमानत मुचलके लिए जाकर बांड ओवर किए जाने के लिए प्रेषित है।

इन पर की कार्रवाई

मामले में तहसीलदार जावद ने प्रकरण क्रमांक 48 9,2018 अंतर्गत धारा 111 जा.फो. में करणी सेना के गिरिराजसिंह पिता हरिसिंह राजपूत निवासी आकली, चेत्रपालसिंह पिता गोरधनसिंह निवासी आकली, प्रतापसिंह पिता हरिसिंह राजपूत, शक्तिसिंह पिता हरिसिंह राजपूत निवासी रूपपुरा एवं सपाक्स के विजय पिता भगवानदास मुछाल, दिलीप पिता बद्रीलाल बांगड़, जिनेन्द्र पिता धनपाल बागडिय़ा, सुनील पिता मन्नालाल बिकानेरिया, राजेश पिता झमकलाल बिकानेरिया, जितेंद्र पिता कमल ग्वाला, बलराम पिता मोहनलाल मूलचंदानी, सतीश पिता भवरलाल चोपड़ा सभी निवासी जावद एवं सुखलाल पिता बंशीलाल सेन निवासी तारापुर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोप लगाया जा रहा है कि इस कार्रवाई के पीछे विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की भूमिका है। हालांकि विधायक ने इससे साफ इंकार किया है।