रतलाम

ट्रैक्टर रैली में गूंजा “जय धरणीधर-जय धाकड़” एकता का संदेश

बलराम जन्मोत्सव: धाकड़़ समाज की ट्रैक्टर रैली पोलो ग्राउंड से शुरू होकर बरबड़ हनुमान मंदिर तक पहुंची रैली, प्रतिभाओं-भामाशाह का सम्मान किया गया।
2 min read
Dhakad Community Balram JanmotsavTractor Rally news
बलराम जन्मोत्सव: धाकड़़ समाज की ट्रैक्टर रैली पोलो ग्राउंड से शुरू होकर बरबड़ हनुमान मंदिर तक पहुंची रैली, प्रतिभाओं-भामाशाह का सम्मान किया गया।

रतलाम। भगवान बलराम के जन्मोत्सव पर बुधवार को धाकड़ समाज ने शहर में ट्रैक्टर वाहन रैली निकाली। इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता का संदेश दिया। पोलो ग्राउंड से सुबह 11.46 बजे युवा "जय धरणीधर-जय धाकड़" के नारों और तिरंगे झंडों के साथ निकले।
अश्व पर हल धारण किए युवा, समाज के झंडे लिए बाइक सवार और बड़ी संख्या में ट्रैक्टर रैली का मुख्य आकर्षण रहे। भगवान बलराम, हल और बैलगाड़ी की झांकी जहां से गुजरी, राहगीर रुककर देखने पर विवश हुए।

समाज के 40 विद्यार्थी, 35 भामाशाहों का सम्मान
विधायक सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों, भामाशाहों और समाजसेवियों का सम्मान किया गया। 40 प्रतिभावान विद्यार्थियों और 35 भामाशाह समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। नौगांवा कला के भेरूलाल धाकड़ को पर्वत पर पौधरोपण के लिए विशेष सम्मान मिला। मंच से समाजजनों को 1000 फलदार पौधों का वितरण भी किया गया।

मंच से अतिथियों ने शिक्षा-जैविक खेती दिया जोर
अतिथियों ने शिक्षा और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज खेती में निपुण है, अब शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढऩा होगा। बालिकाओं की शिक्षा, संस्कार और समाजहित में योगदान को भी रेखांकित किया गया।

प्रतिभाओं और भामाशाहों का सम्मान
रैली दो बत्ती, सैलाना बस स्टैंड, चेतक ब्रिज होते हुए राम मंदिर पहुंची और अंत में बरबड़ हनुमान मंदिर स्थित विधायक सभागृह में समाप्त हुई। रैली का अगला हिस्सा दोपहर 12.28 बजे राम मंदिर पहुंच गया था, जबकि अंतिम हिस्सा दोपहर 1.06 बजे पहुंचा। रैली के मार्ग से गुजरने के दौरान करीब 38 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। समारोह में प्रतिभाओं और भामाशाहों का सम्मान किया गया।

ये रहे मुख्य रूप से मौजूद
कार्यक्रम में दशरथसिंह चौधरी सांसद नर्मदापुरम्, दयाराम धाकड़ खाचरौद, ओमप्रकाश सेखवाडिय़़ा खाचरौद, बालमुकुंद नागर इंदौर, कन्हैयालाल पटेल राजौद, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, कालूराम मदारा, रामचंद्र धाकड़, रेखबाई सरपंच पल्दूना, डॉ. सरस्वती धाकड़, रेणु धाकड़ आदि मंचासीन थे। गोधाम तालीदाना जावरा के संत नमन महाराज ने भी संबोधित किया। इस दौरान डीपी धाकड़ सहित समाज के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आभार श्याम धाकड़ सैलाना ने माना। संचालन मनोहर धाकड़ ने किया। स्वागत भाषण दिनेश धाकड़ ने दिया।

फैक्ट फाइल
3500 से अधिक समाजजन
1500 से अधिक ट्रैक्टर
35 स्थानों पर स्वागत
23 गांवों से समाजजन शामिल
1000 फलदार पौधों का वितरण

Updated on:
02 Sept 2026 10:13 pm
Published on:
02 Sept 2026 10:11 pm