रतलाम

Gold-silver Price MP: औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के रेट, 27 हजार लुढ़की चांदी

Gold Price Today MP: सोने चांदी की कीमतों में 23 मार्च को बड़ी गिरावट रिकॉर्ड हो रही है.....

2 min read
Mar 23, 2026
Gold Price Today MP (Photo Source - Patrika)

Gold Price Today MP: घरेलू मार्केट में सोमवार, 23 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। आज MCX पर सोने की कीमत 4.92% की गिरावट के बाद 1,37,377 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 6% की गिरावट के बाद 2,13,166 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मध्यप्रदेश में मार्च महीने के तीसरे सप्ताह में लगातार सोना-चांदी में गिरावट देखी गई है।

रतलाम सराफा बाजार में इस सप्ताह जहां सोना 9 हजार रुपए प्रति दस ग्राम व चांदी में 27 हजार रुपए प्रति किलो लुढक़ी। इसके चलते सोना 1.48 लाख रुपए प्रति दस ग्राम व चांदी 2.29 लाख रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। सोना में चार दिन स्थिर, तीन दिन गिरावट रही। सोने में शुरुआती दो दिन स्थिरता देखी गई। शेष तीन दिन गिरावट देखी गई। सप्ताह के तीसरे दिन एक हजार चौथे दिन छह हजार व अंतिम दिन दो हजार रुपए की गिरावट आई। इसके चलते 1.57 लाख रुपए प्रति दस ग्राम वाला सोना 1.48 लाख रहा।

ये भी पढ़ें

‘वायरल फीवर’ का खतरा बढ़ा ! रोज अस्पताल पहुंच रहे 450 मरीज, ऐसे करें बचाव

चांदी एक दिन में 21 हजार की बड़ी गिरावट

बीते सप्ताह चांदी में 27 हजार रुपए की गिरावट आई। इसमें एक दिन में 21 हजार की सबसे बड़ी गिरावट आई। पिछले सप्ताह के मुकाबले चांदी तीन हजार रुपए कम खुली थी। इसके बाद दो दिन स्थिरता रही। तीसरे दिन पांच हजार रुपए व चौथे दिन 21 हजार रुपए की गिरावट आई। पांचवे दिन तीन हजार की बढ़ोत्तरी हुई। अंतिम दिन चार हजार की गिरावट आई।

क्रूड में तेजी, बिकवाली का जोर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध के हालात के कारण जहां क्रूड आयल में तेजी आ गई है। लोगों में घबराहट के चलते मुनाफा बिकवाली ने जोर पकड़ लिया है। इसके साथ ही फेड द्वारा इस वर्ष ब्याजदर में कटौती नहीं करने के संकेत के चलते गिरावट आई है। निवेशकों को जल्द बाजी में निर्णय नहीं करना चाहिए।- विशाल डांगी, उपाध्यक्ष, रतलाम सराफा एसोसिएशन।

एमपी में सिल्वर रेट्स में बदलाव ( 1 ग्राम)

01 मार्च का भाव - 320
22 मार्च का भाव- 250
मार्च का सबसे कम भाव- 250
मार्च का सबसे ज्यादा रेट- 320
ओवरऑल परफॉर्मेंस-Rising
फीसदी में बदलाव- 21.9%

जानें किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध

24 कैरेट का सोना- 99.9 फीसदी.
23 कैरेट का सोना- 95.8 फीसदी.
22 कैरेट का सोना- 91.6 फीसदी.
21 कैरेट का सोना- 87.5 फीसदी.
18 कैरेट का सोना- 75 फीसदी.
17 कैरेट का सोना- 70.8 फीसदी.
14 कैरेट का सोना- 58.5 फीसदी.
9 कैरेट का सोना- 37.5 फीसदी

ये भी पढ़ें

‘जनवरी’ जैसा ठंडा ‘मार्च’ ! 26 मार्च को आएगा नया ‘पश्चिमी विक्षोभ’, पलटेगा मौसम

Updated on:
23 Mar 2026 01:29 pm
Published on:
23 Mar 2026 12:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर