
मानस भवन त्रिवेणी मेला ग्राउंड में 23 मार्च से 2 अप्रेल तक 24 घंटे अनवरत करेंगे हनुमान भक्त पाठ, सिद्ध हनुमंत दिव्य गदा का कर सकेंगे भक्त दर्शन
रतलाम. चैत्र नवरात्र शुक्ल पक्ष पंचमी 23 मार्च से अनवरत 24 घंटे जय हनुमान ज्ञान गुन सागर…जय कपीस तेहुं लोक उजागर…हनुमान चालीसा पाठ की चौपाइयां 11 दिन तक गूंजेंगी। इस दौरान पाठ में शामिल होने वाले भक्त सिद्ध हनुमंत दिव्य गदा के भी दर्शन लाभ भी लेंगे।
हनुमान जन्मोत्सव के अन्तर्गत सेवावीर परिवार की ओर से आयोजित इस भक्तिमय आयोजन की शुरुआत शहर के त्रिवेणी मेला ग्राउंड मानस भवन पर 21 मार्च की शाम 7.30 बजे सुंदरकांड पाठ से की गई।
2 अप्रेल तक दिन-रात हनुमान चालीसा पाठ
सेवावीर सामाजिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित हनुमान चालीसा पाठ 23 मार्च शाम 5 बजे से शुरू होकर 2 अप्रेल शाम 5 बजे तक किया जाएगा। 24 घंटे दिन-रात पाठ अनवरत किया जाएगा। जिसकी तैयारी वृहद स्तर पर परिवार के सदस्य कर रहे हैं। शाम 7 से 11 बजे रात तक संगीतमय चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके बाद अनवरत पाठ सामान्य रूप से किया जाएगा। यहां कोई भी भक्त पाठ करने के लिए आ सकता हैं।
30 हजार वाहनों पर लगाए स्टीकर
सेवावीर परिवार के आयोजन में शहर समाजजनों ने भी सामूूहिक रूप से पाठ में शामिल होने की सहमती दी है। गांवों से ग्रुप पाठ करने पहुंचेंगे। हर घर तक आमंत्रण पहुंचाया जा रहा हैं, इसके अलावा 25 हजार पेम्पलेट्स, 30 हजार से अधिक वाहनों पर स्टीकर आदि लगाए जाकर भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं, ताकि अधिक से अधिक भक्त इस अनूठे आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लें।
हनुमंत दिव्य गदा का मिलेगा दर्शन
ग्यारह दिवसीय अनुष्ठान में हनुमंत दिव्य गदा के दर्शन लाभ भी भक्त लें सकेंगे। सेवावीर परिवार के सदस्यों ने बताया कि गदा बागेश्वर धाम, महाकालेश्वर, भूतनाथ, सांवरिया सेठ, अष्ठभंजन, पावागढ़, हरसिद्धी आदि सैकड़ों धार्मिक स्थलों के गर्भग्रह पूजन कर सिद्ध कर लाई जा रही हैं, जो भक्तों के दर्शनार्थ रखी जाएगी। अखंड ज्योत प्रज्जवलित की जाएगी। अभिमंत्रित पवित्र नदियों का जल रहेगा, जो पूर्णाहुति पर भक्तों को मिलेगा।
24 घंटे खड़़े रहकर करेंगे हनुमान चालीसा पाठ
एक भक्त 24 मार्च की सुबह 10 बजे से अगले दिन 25 मार्च सुबह 10 बजे तक एक ही स्थान पर खड़े होकर अनवरत हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इस दौरान अंश मात्र जल ग्रहण करेंगे।
Updated on:
21 Mar 2026 10:12 pm
Published on:
21 Mar 2026 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
