
नामली। आवास जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है यह जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है आवास जीवन का महत्वपूर्ण सपना होता है प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री इस सपने को साकार कर रहे हैं, जो आवासहीनों के लिए बहुत बड़ा कदम है।
यह बात प्रदेश योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं नगर विधायक चेतन्य काश्यप ने कही। वे नगर परिषद नामली द्वारा आवासहीनों को भवन निर्माण की किस्त व उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर हितग्राहियों को किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपए प्रदान किए। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ 25 लाख रुपए नामली परिषद किस्त के रूप में दे रही हैं जो धन्यवाद की पात्र हैं। जिन्होंने अथक प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना में ३२५ हितग्राहियों को लाभ दिलाया जो प्रतीक्षारत हैं उन्हें भी शीघ्र ही योजना का लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र का विकास जब तक नहीं होगा शहर का कोई औचित्य नहीं है । ग्रामीणों का चेहरा खिलेगा तो रतलाम भी महकेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, विधायक मथुरालाल डामर, नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र सोनावा, उपाध्यक्ष सुखदेव गेहलोत आदि ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हम शासन की योजना का लाभ हर पात्र व्यक्तियों को दिलवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर 13 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन तथा 150 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त के रूप में 1.1 लाख के स्वीकृति पत्र दिए गए। यह राशि उनके खाते में जमा हो चुकी है। इस अवसर पर बाबूलाल कर्णधार, नंदराम टेलर, भीमसिंह राठौर, श्यामसुंदर टेलर, सीएमओ अरुण कुमार ओझा सहित हितग्राही व ग्रामीण उपस्थित थे।
------
कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही एक जुट हुए कांग्रेसी
नामली. प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान कमलनाथ को सौंपी है। इसकी जानकारी मिलते ही अलग-अलग गुटों में बंट नामली ब्लॉक के कांग्रसी एक जुट हो गए। सभी कांग्रेसियों ने एक साथ अतिशबाजी कर ढोल ढमाके के साथ जश्न मनाया और आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों विधान सभा में कांग्रेस को विजयश्री दिलाने का संकल्प लिया। इस पर विचार विमर्श भी किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजेश भरावा, अशोक राठौड़, तूफान सिंह सोनगरा, संजय चौहान, जितेन्द्र चौधरी,श्र? नाथ ?? योगी, सत्येन्द्र परिहार, जयंत नागर सहित कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।