
जावरा/ताल। पुराने विवाद के चलते गुरुवार को ताल में दो पक्षों के बीच मारपीट मारपीट में एक युवक का सिर फट गया और उसे जावरा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। इस मामले में मारपीट करने वाले आरोपी पर पूर्व में भी प्रकरण दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों में कार्रवाई की हैं।
ताल में राधेश्याम पिता पुरालाल खारोल तथा शोईब पिता मि_ु उर्फ शब्बीर खान के परिवार के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा हैं। सूत्रों के अनुसार विवाद का कारण राधेश्याम की बहन और शोईब के बीच प्रेम-प्रसंग का बताया हैं। जिस पर आए दिन दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हुआ हैं। लेकिन गत रात राधेश्याम तथा उसके परिवार वालों ने शोईब के घर पर रात में पत्थर फेंके थे। जिस पर शोईब की पत्नी सलमा की रिपोर्ट पर पुलिस ने राधेश्याम पिता पूरालाल खारोल तथा ईश्वरलाल पिता शंकरलाल खारोल पर २९४, ३२३, ५०६ में प्रकरण दर्ज किया हैं। इसी बात पर गुरुवार को सुबह शोईब और उसके साथियों ने राधेश्याम को अकेला पाकर उस पर हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। मारपीट में राधेश्याम का सर फट गया। जिसका ताल में प्राथमिक उपचार के बाद जावरा रेफर कर दिया गया। इस मामले में धन्नाबाई की रिपोर्ट पर शोईब पिता मि_ु उर्फ शब्बीर तथा अन्य साथियों पर प्रकरण दर्ज किया हैं।
पूर्व में छेड़छाड का प्रकरण दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार शोईब पर राधेश्याम की बहन की रिपोर्ट पर गत ७ फरवरी १८ को ३५४, ३७६ में प्रकरण दर्ज करवाया था। वहीं इससे पूर्व में इन दोनो पक्षों के बीच इस बात को लेकर कई बार विवाद हो चुका हैं। वहीं शोईब पर पूर्व में भी करीब ५ प्रकरण दर्ज हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट फारवर्ड करने वालों पर नहीं नज़र
जावरा। सोश्यल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने की शिकायत पर जिस व्यक्ति की शिकायत मिलती हैं, केवल उस पर ही कार्रवाई की जाती हैं, लेकिन वे लोग कार्रवाई से बच जाते हैं, जो संबंधित व्यक्ति द्वारा डाली गई पोस्ट पर कार्रवाई के नाम पर स्क्रीन शॉट लेकर अन्य संबंधित ग्रुपों में पोस्ट को फारवर्ड करते हैं। जबकि ऐसे में मामलों में पोस्ट डालने वाले से लेकर जहां से पोस्ट चली वहीं से लेकर ग्रुप के ऐडमीन तथा अन्य ग्रुपों में ऐसी पोस्ट को कार्रवाई के नाम पर फैलाने भी दोषी होते हैं। अभिभाषक सजी वर्गीस ने बताया कि ऐसे में मामलों मेंं पुलिस को किसी शिकायत का इंतजार नहीं करना चाहिए। बल्कि पोस्ट डालने वाले के साथ ही जिन लोगों ने उक्त पोस्ट को संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई के नाम पर पोस्ट बहुत सारे ग्रुपों में डाली हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों पर यदि कार्रवाई होती हैं, अन्य लोग जो अलग अलग तरह से पोस्ट को फैलाते हैं, उन पर भी अंकुश लगेगा।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
27 Apr 2018, 5:32 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़




