इस मौके पर हितग्राहियों को किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपए प्रदान किए। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ 25 लाख रुपए नामली परिषद किस्त के रूप में दे रही हैं जो धन्यवाद की पात्र हैं। जिन्होंने अथक प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना में ३२५ हितग्राहियों को लाभ दिलाया जो प्रतीक्षारत हैं उन्हें भी शीघ्र ही योजना का लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र का विकास जब तक नहीं होगा शहर का कोई औचित्य नहीं है । ग्रामीणों का चेहरा खिलेगा तो रतलाम भी महकेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, विधायक मथुरालाल डामर, नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र सोनावा, उपाध्यक्ष सुखदेव गेहलोत आदि ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हम शासन की योजना का लाभ हर पात्र व्यक्तियों को दिलवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर 13 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन तथा 150 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त के रूप में 1.1 लाख के स्वीकृति पत्र दिए गए। यह राशि उनके खाते में जमा हो चुकी है। इस अवसर पर बाबूलाल कर्णधार, नंदराम टेलर, भीमसिंह राठौर, श्यामसुंदर टेलर, सीएमओ अरुण कुमार ओझा सहित हितग्राही व ग्रामीण उपस्थित थे।
------