24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / पानी नहीं मिला, टंकी क्षेत्र का घेराव

पानी नहीं मिला, टंकी क्षेत्र का घेराव

कस्तूरबा नगर टंकी पर जाकर टैंकर संचालक से की चर्चा, स्थानीय नागरिकों ने जताया विरोध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 27 Apr 2018, 5:31 PM IST

patrika

रतलाम. शहर में पेयजल वितरण की बाधा के बीच गुरुवार को गांधीनगर के रहवासी टैंकर नहीं आने पर लामबंद हो गए और कस्तुरबा नगर टंकी पर कर्मचारियों का घेराव कर दिया। टैंकर संचालक को बुलाकर चर्चा की गई। वहीं, अन्य टंकी क्षेत्र में भी शेड्यूल अनुसार वितरण का प्रयास गुरुवार को भी पटरी पर नहीं आया। दोपहर का सप्लाई शाम को हुआ।
शहर में गांधीनगर से लगे क्षेत्रों में पेयजल वितरण बाधित होने के बाद टैंकरों से भी पेयजल का परिवहन हो रहा है। गुरुवार को सुबह के समय टैंकर नहीं आया तो रहवासी पार्षद भावना हितेश पैमाल के पास शिकायत लेकर पहुंच गए। पार्षद प्रतिनिधि हितेश पैमाल ने तत्काल जलप्रदाय विभाग को सूचना दी, लेकिन सही जवाब नहीं मिलने पर रहवासी सीधे कस्तुरबा नगर पहुंच गए और टंकी पर तैनात कर्मचारियों का घेराव किया। इसी टंकी से गांधीनगर, जवाहरनगर सहित अन्य इलाकों में टैंकर सप्लाई किया जाता है। रहवासियों का कहना था कि मांग की तुलना में टैंकरों की संख्या बेहद कम है। गांधीनगर सहित आसपास के क्षेत्र में कम संख्या के कारण लोगों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।


वार्डो में पुरानी पाइप लाइन बनी परेशानी : शहर में बिगड़े पेयजल वितरण को पटरी पर लाने में जुटे नगर निगम को गुरुवार को भी मशक्कत करना पड़ी। कई स्थानों पर पुरानी पाइप लाइन लीकेज व वॉल्व में खराबी के कारण दबाव से पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसका असर टंकियों पर भी हो रहा है। गांधीनगर एवं गंगासागर टंकी पर गुरुवार की शाम तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाया था।


कई इलाकों में आया मटमैला पानी : गुरुवार को अशोक नगर में सुबह ७ बजे पेयजल वितरण के दौरान पाइप लाइन लीकेज के कारण मटमैला पानी सप्लाई कर दिया। रहवासी फरीद खोखर ने बताया कई दिनों से पाइप लाइन फूटी होने की सूचना नगर निगम को दी है, लेकिन जलप्रदाय विभाग सुधार नहीं कर रहा है। इसे लेकर सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी। गुरुवार को भी सुबह के समय आए सप्लाई के दौरान मटमैला पानी मिला है।


शेड्यूल अनुसार वितरण : शहर में ज्यादातर इलाकों में शेड्यूल के अनुसार सुबह ७ बजे जल प्रदाय कर रहे है। वॉल्व खराबी के कारण परेशानी थी, लेकिन उसे भी ठीक कर दिया गया है। लीकेज व पाइप लाइन संबंधी समस्या का निराकरण भी किया जा रहा है। -सत्यप्रकाश आचार्य, प्रभारी जलप्रदाय विभाग