रतलाम

रतलाम में स्वास्थ्य विभाग की महिलाओं से अभद्रता

रतलाम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा महिला कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। यहां पर कोराना वायरस के चलते घर घर दस्तक दे रही टीम के सदस्यों के साथ धनजीभाई के नोहरे में सरकारी कर्मचारियों के साथ युवक द्वारा गलत व्यवहार का मामला हुआ है।

2 min read
Apr 05, 2020
इंदौर की तर्ज पर रतलाम में स्वास्थ्य विभाग की महिलाओं से अभद्रता

रतलाम. रतलाम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा महिला कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। यहां पर कोराना वायरस के चलते घर घर दस्तक दे रही टीम के सदस्यों के साथ धनजीभाई के नोहरे में सरकारी कर्मचारियों के साथ युवक द्वारा गलत व्यवहार का मामला हुआ है। बाद में जब पुलिस पहुंची तो युवक भाग गया।

कोरोना वायरस के चलते लोगों के घर पर दस्तक दे रही स्वास्थ्य विभाग की टीम से शनिवार दोपहर में धनजीभाई के नोहरे में रहने वाले एक व्यक्ति ने अभद्रता की। क्षेत्र में जानकारी जुटाने के लिए जब महिलाकर्मी पहुंची तो संबंधित व्यक्ति ने घर के बाहर निकलते ही उनसे अभद्रता शुरू कर दी और कुछ साथियों को एकत्रित कर उन्हे घेर लिया। सूचना पर माणक चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो अनावश्यक रूप से जमा लोग भाग गए। वहीं संबंधित के यहां पहुंचकर पुलिस ने उसे जानकारी देने के लिए समझाइश दी।

पुलिस ने कहा बताओ परेशानी

पुलिस ने माइक के माध्यम से पूरे क्षेत्र में अनाउंसमेंट भी कराया कि यदि किसी को अपने या परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी देने में परेशानी हो तो वह बता सकता है। इस पर क्षेत्र के लोगों ने घरों से बाहर निकल किसी को कोई परेशानी नहीं होने की बात कही। उसके बाद पुलिस लौट गई और महिलाकर्मियों ने अपना काम शुरू कर दिया। दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने चार स्तर पर अपनी टीम गठित की है, जो कि घर-घर जानकारी एकत्र करने का भी काम करती है। टीम खासतौर पर उन घरों पर जा रही है, जहां पर बाहर से कोई आया है। उक्त व्यक्ति के यहां जानकारी परिवार व संबंधित के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Published on:
05 Apr 2020 10:43 am
Also Read
View All