रतलाम

IRCTC: देश में पहली बार हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर आईआरसीटीसी खोलेगा रेस्टोरेंट

IRCTC: देश में पहली बार पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के हैरिटेज ट्रेन सेक्शन कालाकुंड - पातालपानी ट्रैक पर आईआरसीटीसी रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी कर रही है।
3 min read
• •
Updated: 6 Sep 2019, 10:50 AM IST
New rooftop restaurant of MP Tourism Tourism in Minto hall
New rooftop restaurant of MP Tourism Tourism in Minto hall

रतलाम। IRCTC: देश में पहली बार पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के हैरिटेज ट्रेन सेक्शन कालाकुंड - पातालपानी ट्रैक पर आईआरसीटीसी रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने डीआरएम आरएन सुनकर के साथ बैठक कर भूमि की मांग की है, डीआरएम ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी है। आईआरसीटीसी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। रेलवे के अनुसार अगले एक से दो माह में यात्रियों को इस ट्रैक पर रेस्टोरेंट की सुविधा मिलने लगेगी।

बता दे कि जब तत्कालीन समय में भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विन लौहानी इस ट्रैक पर आए थे तब उन्होंने यहां की संदुरता देखकर इस रेलवे ट्रैक को बंद करने के बजाए हैरिटेज ट्रैक बनाने की बात कही थी। इसके बाद मंडल को छह माह का समय हैरिटेज ट्रैक को बनाने के लिए दिया गया, लेकिन मंडल ने इसको तीन माह में ही पूरा कर दिया। बड़ी बात ये है कि रेलवे इस ट्रैक को आमान परिवर्तन के लिए बंद करने जा रही थी, लेकिन अब ये ही हैरिटेज के रुप में वितसीत हो गया। बता दे कि यहां पर महू - खंडवा रेल लाइन के विकसीत होने के कारण इस सेक्शन को बंद करने का निर्णय लिया गया था।

भांप का इंजन आएगा
रेलवे ने 25 दिसंबर 2018 को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर यहां पर पश्चिम रेलवे की पहली हैरिटेज ट्रेन की शुरुआत कर दी थी। पहली बार एक इंजन व दो डिब्बों से शुरू हुई इस ट्रेन में यात्रियों की भीड़ के बाद रेलवे ने ट्रेन में दो के बजाए चार डिब्बे लगा दिए हैं, इसे अब भाप के इंजन चलाने की योजना है। इन सब के बीच अब रेलवे यहां पर यात्रियों को रेस्टोरेंट की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए पिछले सप्ताह आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने डीआरएम सुनकर के साथ बैठक की, जिसके बाद योजना को लेकर सहमति बनी।

रेस्टोरेंट की सुविधा मिलेगी
आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने हैरिटेज ट्रेन सेक्शन में रेस्टोरेंट सुविधा के लिए बैठक में भूमि चाही थी। इसके लिए उनको सहयोग कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्दी ही यात्रियों को रेस्टोरेंट की सुविधा मिलेगी।
- आरएन सुनकर, मंडल रेल प्रबंधक

Updated on:
6 Sep 2019, 10:50 AM IST
Published on: