रतलाम

अपने घर में यहां बांधे काला धागा, एक रात में बदल जाएगी आपकी किस्मत

अपने घर में यहां बांधे काला धागा, एक रात में बदल जाएगी आपकी किस्मत

2 min read
Jun 09, 2018
kale dhage ke upay in hindi news

रतलाम। बुरी नजर से बचाने में काला टीका, काला धागा या फिर काजल से किया गया काला तिल का बड़ा महत्व है। प्राचिन भारतीय ज्योतिष में टोटकों में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। हर किसी को बुरी नजर से बचाने के लिए परिवार के बुजुर्ग हमेशा इस बारे में कहते रहे हैं। ये बात वरिष्ठ ज्योतिषी एनके आनंद ने रतलाम में काला धागा से किस्मत बदलने के उपाय के बारे में भक्तों को कही। घर में विशेष उपाय से काला धागा बांधने से एक रात में किस्मत बदल जाती है।

ज्योतिषी आनंद ने कहा कि इस बात को हमेशा याद रखे की किसी भी शुभ कार्य को करते समय काला रंग का कपड़ा नहीं पहनना चाहिए। काला रंग नकारात्मक उर्जा देता है। लेकिन बड़ी बात ये है कि जब भी किसी बुरी नजर से बचना हो तो काला धागा या काला टीका लगाने से लाभ होता है। एेसे में ये जरूरी है कि घर को नकारात्मक उर्जा से बचाने के लिए या बुरी शक्तियों से बचाने के लिए काले रंग का धागा विशेष उपाय करके घर में बांध दिया जाए तो किस्मत के दरवाजे हमेशा खुले रहते है।

ये भी पढ़ें

आज इन राशि वालाें के लिए बन रहे धन लाभ के याेग, जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

मुसीबत से बचाता है ये

ज्योतिषी आनंद ने कहा कि काला धागा बांधने के बारे में सामुद्रीक शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। ये हमको बुरी बाधाओं से तो बचाता है साथ ही अगर लंबे समय तक कोई मुसीबत टलने का नाम न ले रही हो, बार-बार परेशान कर रही हो तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। सिर्फ एक काला धागा सारे दु:ख दूर करता है।

ये करें छोटा उपाय

काला धागा बुरी बलाओं से बचाए व परिवार को खुश रखें इसके लिए बस एक छोटा उपाय करने की जरुरत है। बाजार से काला रेशमी धागा लेकर आए। इसको ५ शनिवार की शाम को हनुमान जी के मंदिर में लेकर जाएं। इस धागे में नौ या ग्यारह छोटी गांठ लगावे। ये गांठ लगाने का कार्य पहले शनिवार को करें। गांठ के साथ हनुमान जी के दाएं पेर का सिंदुर लगावें। इसके बाद 5 शनिवार तक इसको हनुमान मंदिर में ले जाकर इसको भगवान के चरणों में रखकर मन की बात कहे। इसके बाद पांचवे शनिवार की रात 11 बजे से 1 बजे के बीच में इसको दूकान या घर की तिजोरी पर बांध दे या अंदर रखें। ये उपाय करने से घर में कभी रुपए की कमी नहीं रहेगी।

स्वास्थ्य का देता लाभ

अगर कोई लगातार बीमार हो रहा है तो इस काले धागे को मंगलवार की शाम हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी के चरणों में रखें व सिंदुर लगाने के बाद बीमार के गले में पहना दे। इसके बाद दवा तेजी से काम करने लगती है। इसके अलावा जॉब नहीं लग रहा हो, ऋण या कर्ज नहीं उतर रहा हो, या फिर मकान नहीं बन रहा हो तो भी ये उपाय लाभ देता है।

ये भी पढ़ें

55 बार जेल जा चुके नेता ने शिवराज व मोदी के खिलाफ खोला मोर्चा, पूरी भाजपा में हड़कंप
Published on:
09 Jun 2018 12:58 pm
Also Read
View All