
रतलाम। किसान आंदोलन के पूर्व किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो व एटीएम से लेकर बैंक सुरक्षित रहे इसके लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक अमितसिंह ने लीड बैंक से जिले के सभी एटीएम की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा गार्ड से लेकर बैंक की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।
बता दे की की 1 जून से 10 जून तक गांव बंद महोत्सव के अंतर्गत 112 किसान संगठन आंदोलन करने वाले है। वर्ष 2017 के किसान आंदोलन के दौरान बडे़ पैमाने पर हिंसा हुई थी। इसके बाद जून से फिर आंदोलन की घोषणा हुई है। एेसे में अब पुलिस से अतिरिक्त सुरक्षा रखना शुरू किया है।
बैंक से लेकर एटीएम की निगरानी
पुलिस बैंक में आंदोलन के दौरान कुछ न हो ये तो तय करेगी ही इसके अलावा सुरक्षा गार्ड अपनी ड्यूटी बेहतर तरीके से करें, इसके लिए भी अलर्ट रहेगी। इसके चलते हर बैंक के एटीएम के सुरक्षा गार्ड का नाम, मोबाइल नंबर की जानकारी मांगी गई है। आंदोलन के दौरान अलग-अलग थानों की पुलिस थाना क्षेत्र के एटीएम में तैनात सुरक्षा गार्ड को माबाइल लगाकर व स्वयं जाकर देखेगी की वह ड्यूटी पर है या नहीं। इसी प्रकार की जानकारी बैंक की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी के बारे में भी ली गई हैं।
लोक परिवहन पर भी नजर
पुलिस ३० मई से शहर व जिले भर में चल रहे लोक परिवहन पर भी नजर रखना शुरू कर देगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इसमे कोई एेसा व्यक्ति जो समाज के लिए शांति भंग करने वाला हो या नुकसान पहुंचाने वाला हो इसकी जानकारी रखेगी। निजी बस से लेकर ऑटो, मैजिक आदि के संचालकों को कहा है कि संदिग्ध दिखने पर सूचना तुरंत दे। पुलिस के अनुसार किसान आंदोलन के दौरान शांति भंग करने वालों को बख्शा नहंी जाएगा।
हर तरह की सुरक्षा पर ध्यान
आमजन से लेकर बैंक, एटीएम व लोक परिवहन आदि की सुरक्षा पर हमारा ध्यान है। इसके लिए जानकारी जुटाई जा रही है कि इनकी सुरक्षा के लिए कौन कहां तैनात है।
- अमितसिंह, पुलिस अधीक्षक