1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JIO ने निकाली है 10वीं पास के लिए के लिए बड़ी वैकेंसी, इस तरह करें एप्लाय

JIO ने निकाली है 10वीं पास के लिए के लिए बड़ी वैकेंसी, इस तरह करें एप्लाय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 30 May 2018, 10:39 AM IST

JIO has big vacancy for the 10th pass

JIO has big vacancy for the 10th pass news

रतलाम। टेलिकॉम सेक्टर में जिओ को अब किसी नाम या परिचय की जरुरत नहीं है। इस कंपनी ने 10वीं पास लोगों के लिए बड़ी वैकेंसी निकाली है। इसको लेकर रतलाम में बड़ा उत्साह है। एेसे युवा जो अलग-अलग कार्य कर रहे है, वे भी अपने मोबाइल से लेकर कम्प्यूटर से इस वैकेंसी को भर रहे है। बता दे की जिओ ने तीन हजार से अधिक पदों के लिए वैकेंसी को जारी किया है। इतना ही नहीं, एक हजार से अधिक वैकेंसी उनके लिए निकाली है जो आईटी सेक्टर मे काम कर रहे है।

रतलाम में जिओ कंपनी के सिम विके्रता दीपक व्यास ने बताया कि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसमे इंजीनियर्स के लिए 922 पद के अलावा सेल्स, मार्केटिंग के अलावा 112 पद आईटी विभाग में रिक्त है। इसके अलावा 10वीं पास के लिए अलग से नौकरियां है। जब से इसके बारे में लोगों को विशेषकर युवाओं को पता चला है, इन जॉब के लिए भीड़ ऑनलाइन कम्प्यूटर की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है।

हर जिले में कर रहे चयन

जिओ सिम विके्रता दीपक के अनुसार वैसे तीन हजार पद पर नौकरी की जरुरत बड़ा नंबर नहीं है, लेकिन बड़ी बात ये है कि हर जिले में नौकरी दी जा रही है। इसमे एेसे लोगों की जरुरत है जो योग्यता को साबित कर सके। इसके अलावा जिसको स्थानीय बाजार की, मोहल्लों की व रास्तों की समझ हो।

एेसे होगा नौकरी के लिए आवेदन

छ्वद्बश में नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदकों को https://careers.jio.com पर जाना होगा। वहां पर रजिस्ट्रेशन करने को कहा जाएगा। इसके बाद इन पदों पर आवेदन किया जा सकता है।

ग्राहकों से बेहतर संबध की जरुरत

बता दे की कंपनी की करियर वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कंपनी को ऐसे युवाओं की जरूरत है जिनको भौगोलिक ज्ञान अच्छा हो यानी उन्हें आसपास के इलाकों की जानकारी अच्छी हो। इसके साथ ही लोगों से मिलने-जुलने और बातचीत करने में सक्षम हो। इसके अलावा ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध बनाने की भी काबीलियत होनी चाहिए।