1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के 22 राज्यों में 10 दिन नहीं मिलेगा दूध और सब्जियां

देश के 22 राज्यों में 10 दिन नहीं मिलेगा दूध और सब्जियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 29 May 2018, 2:27 PM IST

Milk and vegetables will not get 10 days in 22 states

Milk and vegetables will not get 10 days in 22 states news

रतलाम। मध्यप्रदेश सहित देश के 22 राज्यों में 1 जून से लेकर 10 जून तक दूध व सब्जियों को लेकर बड़ी समस्या आने वाली है। इन दस दिन तक न दूध गांव से शहरों में आएगा न सब्जियों को आने दिया जाएगा। इसकी एक बड़ी वजह देश के 22 राज्यों में 112 किसान संगठनों का होने वाला बड़ा आंदोलन है। इन 22 में से अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार है व माना जा रहा है कि आंदोलन के बहाने सरकार को घेरने की योजना है।

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने मंगलवार को पहली बार मीडिया के सामने आए व आंदोलन के बारे में विस्तार से बताया है। इसमे 5 जून को सरकार को धिक्कार दिवस, 6 जून को शहादत दिवस, 8 जून को सहयोग दिवस व 10 जून को देशभर में भारत बंद का आयोजन किया जाएगा। पिछले वर्ष किसान आंदोलन के दौरान मध्यप्रदेश के मालवा के मंदसौर जिले में पुलिस की गोली से 6 किसानों की मौत हुई थी। इसलिए 6 जून को शहादत दिवस बनेगा। इस दिन कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में आ रहे है।

इसलिए आएगी समस्या

किसानों के विभिन्न संगठनों ने आंदोलन की जो रुपरेखा बनाई है उसके अनुसार 31 मई की रात 12 बजे से दूध व सब्जियों की बिक्री के साथ गांव से इनको शहर में भेजने पर रोक लगा दी जाएगी। एेसे में शहरों में विशेषकर बडे़ शहरों में दूध से लेकर सब्जी की समस्या सबसे अधिक आएगी। बता दे की 1 जून से होने वाली हड़ताल के पहले ही आलू के भाव 35 रुपए तो अन्य सब्जियों के दाम भी अचानक तेजी से बढ़ गए है।

सीएम आएंगे 30 मई को

इन सब के बीच जब राहुल गांधी मंदसौर जिले में आ रहे है तो उनके भी पहले मुख्यमंत्री 30 मई को मंदसौर जिले में पहुंच रहे है। इसके लिए रतलाम से लेकर मंदसौर व नीमच में तैयारियां शुरू हो गई है। 1 जून से से किसान आंदोलन है व इसके पहले मुख्यमंत्री चौहान का मंदसौर जिले में जाना बडे़ संकेत दे रहा है। बता दे की 1 जून से लेकर 10 जून तक होने वाले अंादोलन का नाम गांव बंद महोत्सव रखा गया है।